{"_id":"63be9ed92f81084f607248c4","slug":"film-lakadbaggha-box-office-prediction-anshuman-ridhi-dogra-milind-soman-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Film Lakadbaggha Box office Prediction: एनिमल लव और इमोशन से भरपूर है 'लकड़बग्घा', पहले दिन होगी इतनी कमाई?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Film Lakadbaggha Box office Prediction: एनिमल लव और इमोशन से भरपूर है 'लकड़बग्घा', पहले दिन होगी इतनी कमाई?
फिल्म 'लकड़बग्घा' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी कुछ अलग देखने को मिलेगी। दरअसल, यह फिल्म किसी इंसान पर नहीं बल्कि जानवरों पर केंद्रित है। इस फिल्म का नायक जानवरों के लिए लड़ता नजर आएगा। अभिनेता अंशुमन के अभिनय से सजी इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और यह दर्शकों की खूब वाहवाही भी लूट रही है। इससे पहले अंशुमन झा को लव सेक्स और धोखा, हम भी अकेले तुम भी अकेले जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं।
2 of 4
फिल्म 'लकड़बग्घा'
- फोटो : social media
फिल्म 'लकड़बग्घा' 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है। इसमें अंशुमन सिक्किम के एक पुलिस अधिकारी और पेशेवर मुक्केबाज एक्शा केरुंग के साथ एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अंशुमन के अपोजिट रिद्धि डोगरा को कास्ट किया गया है। मिलिंद सोमन अर्जुन के मार्शल आर्ट टीचर की भूमिका अदा करेंगे।
3 of 4
फिल्म 'लकड़बग्घा'
- फोटो : social media
फिल्म 'लकड़बग्घा' के बजट की बात करें तो इसे तकरीबन 50 करोड़ को बजट में बनाया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म तकरीबन 4 से 8 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। फिल्म 'लकड़बग्घा' के ट्रेलर को भी फैंस ने खूब पसंद किया है। अब ये देखने वाली बात है कि आखिर ओपनिंग डे पर ये फिल्म कितनी कमाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'लकड़बग्घा'
- फोटो : social media
बता दें कि फिल्म 'लकड़बग्घा' में मिलिंद सोमन के अलावा अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा और परेश पाहुजा अहम किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में एनिमल लव के साथ-साथ इमोशन और भरपूर एक्शन दिखाया गया है। मिलिंद सोमन अंशुमन झा के पिता का रोल निभा रहे हैं जो मार्शल आर्ट्स ट्रेनर हैं। अब देखना होगा ये स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाते है या नहीं क्योंकि फिल्म कुत्ते को फिल्म 'कुत्ते' के साथ स्क्रिन शेयर करने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।