फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films sequel: 'स्त्री 2' के बाद धमाल मचाने को तैयार इन फिल्मों का दूसरा भाग, फैंस की उम्मीदों पर उतरेंगे खरे?

Fri, 16 Aug 2024 01:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Films sequel stree 2 pushpa 2 the rule kantara 2 Salaar 2 Shouryanga Parvam Brahmastra Part 2 Dev animal park
फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोरंजन जगत में कई जॉनर की फिल्में बनती हैं, जो दर्शकों के बीच खूब धमाल भी मचाती हैं। ऐसे में कुछ फिल्में दर्शकों को खास पसंद आती हैं और वे सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर साबित हो जाती हैं। ऐसे में फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्माता उसका अगला भाग बनाने की घोषणा कर देते हैं। हालांकि, आज के दौर में तो फिल्मों का सीक्वल बनना आम बात हो गई है, कई बार तो पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसके सीक्वल पर काम शुरू हो जाता है। किसी भी फिल्म के हिट होने के बाद दर्शकों को भी बेसब्री से उसके सीक्वल का इंतजार रहता है। ऐसे ही बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में हैं, जिनके सीक्वल पर काम चल रहा है और फैंस को भी इसका इंतजार हैं। इसका हाल ही का उदाहरण स्त्री 2 है। वहीं, अब स्त्री 2 के अलावा भी कई फिल्मों का सीक्वल का इंतजार है। चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनके दूसरे भाग का दर्शकों के बीच खूब क्रेज है।

Films sequel stree 2 pushpa 2 the rule kantara 2 Salaar 2 Shouryanga Parvam Brahmastra Part 2 Dev animal park
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

स्त्री 2 
राजकुमार और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, आज आखिरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यानी 15 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों व समीक्षकों को खूब पसंद आ रही है। 'स्त्री' की सफलता के बाद फिल्म के दूसरे भाग का एलन हुआ था, जिसके बाद से फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी। इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक से जूझ रहा है, जिससे श्रद्धा मुकाबला करने और गांव को बचाने वापस आई हैं, हालांकि अभी भी उनके पास 'स्त्री' की शक्तियां हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Films sequel stree 2 pushpa 2 the rule kantara 2 Salaar 2 Shouryanga Parvam Brahmastra Part 2 Dev animal park
कांतारा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial

कांतारा 2
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को खास तौर पर पसंद आई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म के हिट होने के बाद ही ऋषभ ने इसके अगले भाग की घोषणा कर दी थी, जो वास्तव में इस फिल्म का प्रीक्वल होगा। 'कंतारा' ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की, जिसमें ऋषभ ने एक निर्देशक, लेखक और अभिनेता की भूमिका निभाई। फिल्म में प्रभावशाली कलाकार हैं, जिनमें सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार और प्रमोद शेट्टी समेत अन्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Films sequel stree 2 pushpa 2 the rule kantara 2 Salaar 2 Shouryanga Parvam Brahmastra Part 2 Dev animal park
पुष्पा 2 पोस्टर - फोटो : एक्स: @PushpaMovie

पुष्पा 2 
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' दर्शकों को खूब पसंद आई और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनी, जिसके बाद फिल्म के दूसरे भाग का एलान हुआ। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि फहद फाजिल प्रतिपक्षी की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, सहायक भूमिकाएं सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश निभाते हुए नजर आएंगे। 'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। 'पुष्पा' की दूसरी किस्त में पुष्पाराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

विज्ञापन
Films sequel stree 2 pushpa 2 the rule kantara 2 Salaar 2 Shouryanga Parvam Brahmastra Part 2 Dev animal park
प्रभास-सालार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas

सालार 2
प्रभास की एक्शन फिल्म 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 750 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और शूरति हासन कई दिग्गज कलाकारों की टुकड़ी थी। प्रभास की फिल्म के पहले पार्ट में ही 'सलार पार्ट 2-शौर्यांग पर्वम' की भी पुष्टि हो गई। वहीं अब प्रशंसकों को फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। 'सलार' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, श्रिया रेड्डी, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू और अन्य शामिल थे। 'सलार 2' में पहले भाग के मुख्य कलाकार वापस आएंगे, साथ ही कुछ नए किरदार भी होंगे। होम्बेल फिल्म्स इस सीक्वल को बड़े पैमाने पर बना रही है। रवि बसरूर इसका संगीत तैयार करेंगे। अगली कड़ी 'सलार पार्ट 2-शौर्यांग पर्वम' की कहानी की बात करें तो यह सलार और शौर्यांगस जनजाति के बीच संघर्ष को उजागर करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed