Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
First look of Priyanka Mohan from Saripodhaa Sanivaaram starring Nani coming out tomorrow at 04:05 PM
{"_id":"668970b9b1ed88a0ee07d63b","slug":"first-look-of-priyanka-mohan-from-saripodhaa-sanivaaram-starring-nani-coming-out-tomorrow-at-04-05-pm-2024-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saripodhaa Sanivaaram: 'सारिपोधा सानिवारम' पर आया बड़ा अपड़ेट, इस दिन रिलीज होगा प्रियंका का पोस्टर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saripodhaa Sanivaaram: 'सारिपोधा सानिवारम' पर आया बड़ा अपड़ेट, इस दिन रिलीज होगा प्रियंका का पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:00 PM IST
सार
फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, दरअसल फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अभिनेत्री का पोस्टर रिलीज करने का एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 4
'सारिपोधा सानिवारम' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नानी दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह ज्यादातर तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं।अब वह अपनी आगामी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर व्यस्त हैं, जिसे लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री प्रियंका मोहन भी नजर आने वाली हैं। अब उन्हें लेकर फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, दरअसल फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अभिनेत्री का पोस्टर रिलीज करने का एलान किया है।
2 of 4
'सारिपोधा सानिवारम' से नानी का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल में ही नानी का एक पोस्टर रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में वह साधारण कपड़ो में बाइक चलाते हुए नजर आए थे। इससे पहले भी उनका एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें वह बाइक चलाते नजर आए थे। इन पोस्टरों ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। इसके बाद निर्माता अभ प्रियंका मोहन का पोस्टर जारी करने वाले हैं। निर्माताओं की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी घोषणा की गई है। अभिनेत्री की पहली झलक आगामी रविवार यानी 7 जुलाई को जारी की जाएगी। उनका पोस्टर रविवार की शाम 04:05 मिनट पर जारी किया जाएगा।
'मुंजा' का हाल बेहाल, बेपटरी हो रही हॉरर-कॉमेडी फिल्म
3 of 4
नानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में प्रियंका चारू की भूमिका में नजर आएंगी। गैंग लीडर के बाद नानी और प्रियंका की साथ में यह दूसरी फिल्म है। गैंग लीडर में उनकी केमिस्ट्री के लिए दोनों को काफी सराहना मिली थी। ऐसे में फैंस दोनों को एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उतावले हो चुके हैं। 'सारिपोधा सानिवारम' एक एक्शन-ड्रामा होने वाली है। फिल्म में एसजे सूर्या खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, साई कुमार, अदिति बालन और सुभलेका सुधाकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। डीवीवी दानय्या इसे डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण कर रहे हैं। फिल्म 29 अगस्त को कई भाषाओं में रिलीज होगी।
BB OTT 3 में फिर आएंगी पायल मलिक! इस प्रतियोगी की लगाएंगी क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल में ही फिल्म का गाना गरम-गरम रिलीज किया गया था। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गाने का संगीत जेक्स बिजॉय ने दिया है, जबकि बोल सनपति भारद्वाज ने लिखा है। विशाल ददलानी ने गाने को आवाज दी है। बताते चलें कि नानी इससे पहले फिल्म 'हाय नन्ना' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
दर्शकों पर नहीं चला 'किल' का जादू! दूसरे दिन की महज इतनी कमाई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।