साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन ही उनकी फिल्म के दूसरे गाने का प्रोमो वीडियो जारी किया गया था, जो अभिनेता का परिचय गीत थे। इसे देखने के बाद अभिनेता के फैंस फिल्म के लिए और उत्साहित हो गए। वहीं, अब इस सबके बीच राम चरण से जुड़ी बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है, जो अभिनेता के प्रशंसकों को उत्साहित कर देगी। दरअसल, खबर यह है कि जल्द ही सिंगापूर के मैडम तुसाद में राम चरण की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
Ram Charan: सिंगापुर के तुसाद म्यूजियम में लगेगा राम चरण का मोम का पुतला, साथ होगी प्यारे दोस्त की भी प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि राम चरण का मोम का पुतला मैडम तुसाद सिंगापुर में लगाया जाएगा। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की गई। दिलचस्प बात यह है कि इसमें एक खास मेहमान भी शामिल होगा जिसे हर कोई प्यार करता है। मैडम तुसाद में राम चरण की प्रतिमा में उनके प्यारे दोस्त राइम को दिखाया जाएगा।
यह खबर आईफा 2024 समारोह के दौरान सामने आई। दिलचस्प बात यह है कि चरण के साथ उनके पालतू पेट राइम का भी मोम का पुतला होगा। कार्यक्रम में एक प्रोमो चलाया गया, लेकिन लॉन्च की कोई सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया। इसके लिए मोल्डिंग प्रक्रिया अभी चल रही है और अभिनेता ने पहले ही अपना माप दे दिया है। वह अपने मोम के पुतले के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल हैं और प्रशंसक इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।
इससे पहले अल्लू अर्जुन ने 28 मार्च, 2024 को मैडम तुसाद में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया था। उन्होंने उसी दिन एक भावनात्मक नोट भी लिखा था, क्योंकि उसी दिन उनकी पहली फिल्म गंगोत्री ने अपनी रिलीज के 21 साल पूरे किए थे। उन्होंने लिखा था, 'आज का दिन बहुत खास है। मेरी पहली फिल्म गंगोत्री आज ही के दिन 2003 में रिलीज हुई थी और आज मैं मैडम तुसाद दुबई में अपना वैक्स स्टैच्यू लॉन्च कर रहा हूं। यह 21 साल का एक अविस्मरणीय सफर रहा है। मैं इस सफर में आप में से हर एक का आभारी हूं और अपने प्रशंसकों (ARMY) को उनके प्यार और समर्थन के लिए विशेष धन्यवाद देता हूं। आने वाले सालों में आप सभी को और अधिक गौरवान्वित करने की उम्मीद करता हूं। सदैव आभारी और विनम्र।'
वहीं राम चरण की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म गेम चेंजर की रिलीज के लिए तैयार हैं। एस शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में होंगी। गेम चेंजर के कलाकारों में एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। दूसरी ओर राम चरण आरसी16' के लिए तैयारी कर रहे हैं। गांव पर आधारित इस स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन बुची बाबू सना करेंगे और इसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। शिवा राजकुमार भी आरसी16 की कलाकारों में शामिल हो गए हैं और एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।