फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gandhi Godse-Ek Yudh BO Prediction: पठान के तूफान से निपट पाएगी 'गांधी-गोडसे', पहले दिन कितना होगा कलेक्शन?

Tue, 24 Jan 2023 05:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 24 Jan 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Godse-Ek Yudh Box Office Prediction Tanisha Santoshi starrer film day 1 collection Rajkumar Santoshi
'गांधी गोडसे: एक युद्ध' - फोटो : social media

फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' के साथ पूरे नौ साल बाद राजकुमार संतोषी बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म विवादों में है। हालांकि, फिल्ममेकर्स ने भी प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रमोशन के दौरान भी राजकुमार संतोषी को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को यूजर्स के मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। चलिए जानते है कि फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' का बजट कितना है और यह लगभग कितनी कमाई कर सकती है?

Gandhi Godse-Ek Yudh Box Office Prediction Tanisha Santoshi starrer film day 1 collection Rajkumar Santoshi
'गांधी गोडसे: एक युद्ध' - फोटो : social media

फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इसकी कहानी राजकुमार संतोषी  ने लिखी है और इसे डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया है। यह फिल्म गांधी और गोडसे के बीच दो विरोधी विचारधाराओं के द्वंद्व को दिखाती है। कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म महात्मा गांधी की विरासत को कमजोर कर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करती है।

Athiya Shetty: 416 दिन में बना था अथिया का लहंगा, वेडिंग रिंग समेत कुंदन ज्वैलरी भी बेहद खास

Gandhi Godse-Ek Yudh Box Office Prediction Tanisha Santoshi starrer film day 1 collection Rajkumar Santoshi
'गांधी गोडसे: एक युद्ध' - फोटो : social media

फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' के बजट की बात करें तो इसे तकरीबन 45 करोड़ रुपये में बनाया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि पहले दिन यह फिल्म तकरीबन चार से पांच करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' के ट्रेलर को काफी विवादों का सामना करना पड़ा। अब देखने वाली बात है कि आखिर ओपनिंग डे पर यह फिल्म कितनी कमाई करेगी।

Oscar 2023 Nominations: ऑस्कर नॉमिनेशन में RRR पर सबकी निगाहें, यहां देख सकते हैं समारोह का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Godse-Ek Yudh Box Office Prediction Tanisha Santoshi starrer film day 1 collection Rajkumar Santoshi
'गांधी गोडसे: एक युद्ध' - फोटो : social media
बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले फिल्म 'पठान' और अब 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। बता दें कि 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी और दीपक अंतानी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, चिन्मय मंडलेकर भी फिल्म में अहम रोल निभाएंगे। अब देखते हैं कि विवादों के बीच यह फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed