फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagjit Singh: रूहानी आवाज से जगजीत सिंह ऐसे बने 'गजल सम्राट', पहली बार स्टेज पर देख हंस पड़े थे लोग, फिर...

Thu, 08 Feb 2024 09:07 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 09:07 AM IST
विज्ञापन
ghazal samrat Jagjit Singh birth anniversary know about famous singer life and career in story
जगजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

'जगजीत सिंह' एक ऐसा नाम जिन्होंने ‘चिठ्ठी न कोई संदेश’, ‘झुकी झुकी सी नजर बेकरार है कि नहीं’, ‘होश वालों को खबर क्या’ जैसे कई गजलों को अपनी आवाज से अमर कर दिया। बॉलीवुड में भी जगजीत सिंह ने कई गजलों को अपनी आवाज दी। इन गजलों को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। जगजीत सिंह के गजल ने हर किसी को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया और लोग उन्हें 'गजल सम्राट' कहने लगे। आज जगजीत सिंह की 83वीं जयंती है। चलिए आपको गजल सम्राट के बारे में एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं।


Humraaz 2: 22 साल बाद हमराज 2 पर शुरू हो रहा काम? अब्बास-मस्तान की फिल्म में फिर दिखेंगे बॉबी देओल-अक्षय खन्ना

ghazal samrat Jagjit Singh birth anniversary know about famous singer life and career in story
जगजीत सिंह - फोटो : Social Media

अपनी आवाज का जादू बिखेर कर जगजीत सिंह ने गजल की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया, लेकिन उनके लिए यह सफर आसान नहीं रहा। इस सफलता के लिए जगजीत सिंह काफी संघर्ष किया। इस दौरान उनकी निजी जिंदगी में भी काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। जगजीत सिंह का जन्म आठ फरवरी 1941 में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुआ था। बचपन से ही उनका रुझान संगीत में था। उस्ताद जमाल खान और पंडित छगनलाल शर्मा से उन्होंने संगीत की शिक्षा ली। इसके बाद जगजीत आगे की पढ़ाई के लिए जालंधर आ गए। यहां उन्होंने डीएवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली।

ghazal samrat Jagjit Singh birth anniversary know about famous singer life and career in story
जगजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

डीएवी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान जगजीत सिंह जिस हॉस्टल में रहते थे, वहां के अन्य विद्यार्थी उनके पास के कमरों में रहना पसंद नहीं करते थे, क्योंकि वे सुबह पांच बजे उठकर रियाज करते थे। उन दिनों ऑल इंडिया रेडियो के जालंधर स्टेशन ने उन्हें उपशास्त्रीय गायन की शैली में फेल कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghazal samrat Jagjit Singh birth anniversary know about famous singer life and career in story
जगजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद जगजीत सिंह एक बार अपने विश्वविद्यालय की तरफ से एक अंतरराज्यीय महाविद्यालय युवा उत्सव में हिस्सा लेने बंगलूरू गए थे। इस प्रतियोगिता में आज के मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। रात 11 बजे मंच पर जगजीत सिंह का नंबर आया। इस दौरान जब लोगों ने ये सुना की पंजाब यूनिवर्सिटी का एक विद्यार्थी शास्त्रीय संगीत गाएगा, तो लोग हंसने लगे। क्योंकि आमतौर पर उनकी नजर में पंजाब भांगड़ा के लिए जाना जाता था। 

विज्ञापन
ghazal samrat Jagjit Singh birth anniversary know about famous singer life and career in story
जगजीत सिंह - फोटो : SELF

इसके बाद बाद जब जगजीत स्टेज पर पहुंचे और आलाप लेना शुरू किया, फिर जैसे-जैसे जगजीत सिंह की प्रस्तुति आगे बढ़ीं, वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए, जगजीत सिंह की आवाज ने ऐसा जादू बिखेरा कि उनकी प्रस्तुति खत्म होने के बाद तालियां का शोर काफी देर तक जारी रहा। जगजीत सिंह ने इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जीता। यह किस्सा सुभाष घई ने जब जगजीत सिंह के ऊपर लिखी एक किताब में साझा किया था। आज जगजीत सिंह भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज का जादू हर जगह मौजूद है। जगजीत सिंह की जयंती पर उनके चाहने वाले आज उन्हें याद कर रहे हैं।
James Cameron: जेम्स कैमरून से तारीफ सुनकर गदगद हुए राजामौली, बोले - मैं सौभायशाली महसूस कर रहा हूं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed