सब्सक्राइब करें

Dimple Kapadia: ट्विंकल के साथ फोटो कराने से डिंपल कपाड़िया का इनकार, बोलीं- मैं जूनियर्स के साथ पोज नहीं देती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Oct 2024 08:31 AM IST
सार

Dimple Kapadia: अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बीती रात ‘मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल’ में अपनी फिल्म‘गो नोनी गो’ के प्रीमियर में पहुंचीं। इस दौरान उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना भी नजर आईं। डिंपल से जब ट्विंकल के साथ फोटो कराने के लिए कहा गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Go Noni Go actor Dimple Kapadia denies to pose with daughter Twinkle Khanna says I do not pose with Juniors
डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की अगली फिल्म 'गो नोनी गो' है। बुधवार 23 अक्तूबर को ‘मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल’ में ‘गो नोनी गो’ फिल्म का प्रीमियर हुआ। प्रीमियर के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही। डिंपल अपनी बिटिया ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार के साथ प्रीमियर में पहुंचीं। इस दौरान पैपराजी ने डिंपल कपाड़िया से बेटी के साथ पोज देने को कहा, जिस पर डिंपल ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने ट्विंकल को 'जूनियर' बताकर पोज देने से मना कर दिया।

Trending Videos
Go Noni Go actor Dimple Kapadia denies to pose with daughter Twinkle Khanna says I do not pose with Juniors
डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि पैपराजी डिंपल से बेटी ट्विंकल के साथ पोज देने के लिए कहते हैं। इस पर दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, 'नहीं! मैं जूनियर्स के साथ पोज नहीं देती'। ये कहती हुई डिंपल वहां से चली गईं। वीडियो में डिंपल के पीछे ट्विंकल खन्ना नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Go Noni Go actor Dimple Kapadia denies to pose with daughter Twinkle Khanna says I do not pose with Juniors
गो नोनी गो का प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डिंपल कपाड़िया के इस तरह इनकार करने पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स तो उनकी तुलना जया बच्चन से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जूनियर्स के साथ खड़े होकर वे बुजुर्ग नहीं दिखना चाहतीं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हर कोई जया बच्चन की तरह बन रहा है'। एक यूजर ने लिखा, 'डिंपल आज भी कितनी खूबसूरत लगती हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Go Noni Go actor Dimple Kapadia denies to pose with daughter Twinkle Khanna says I do not pose with Juniors
गो नोनी गो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'गो नोनी गो' को ट्विंकल खन्ना बना रही हैं और इस फिल्म को लिखा भी उन्होंने है। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। यह फिल्म ट्विंकल खन्ना की लघु कहानी ‘सलाम नोनी अप्पा’ से रूपांतरित है और रूढ़ियों को तोड़ने और जीवन को पूरी तरह से जीने पर एक हल्की-फुल्की टिप्पणी के रूप में कार्य करती है।

विज्ञापन
Go Noni Go actor Dimple Kapadia denies to pose with daughter Twinkle Khanna says I do not pose with Juniors
डिंपल कपाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम

‘गो नोनी गो’ की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पचास की उम्र में पहुंच चुकी है। जिसकी साथी केवल उसकी बहन है। कहानी में जब एक योग शिक्षक की एंट्री होती है तब यह एक अप्रत्याशित रोमांस को जन्म देता है, जो सामाजिक मानदंडों को चुनौती देता है।

Alia Bhatt-Riddhima Kapoor: आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा कपूर को क्यों कहा गॉसिप क्वीन? बोलीं- रणबीर से ज्यादा..
Banda Singh Chaudhary: अरशद वारसी समेत फिल्म के सितारे लगातार कर रहे प्रचार
Suriya: ‘सूर्या’ ने रजनीकांत को बताया असली सुपरस्टार, 27 वर्षों के सफर को किया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed