Jr NTR: जूनियर एनटीआर को ट्रोल करने वाले को गुलशन देवैया ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- उन्हें पंख फैलाने दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलशन देवैया ने ट्विटर पर कहा, 'एनटीआर जूनियर का उच्चारण उतना भी बुरा नहीं है, जितना लोग इसे बना रहे हैं क्योंकि यह सब पीआर की रणनीति के चलते किया है। दूसरी बात इस चीज को इतना बड़ा न बनाएं और इसे आराम से लें और उन्हें पंख फैलाने दें। अगर वह हॉलीवुड के वैश्विक बाजार को तोड़ने में कामयाब होते हैं तो यह भारतीय इंडस्ट्री के लिए अच्छा और यह हमारे लिए भी अच्छा है।'
I think NTR’s accent is firstly not as bad as people are making it out to be, secondly it’s a calculated PR strategy. Take it easy..let him try to spread his wings & fly. It’s good for Indian cinema if he breaks through the Hollywood global market. We all stand to gain from it. I think NTR’s accent is firstly not as bad as people are making it out to be, secondly it’s a calculated PR strategy. Take it easy..let him try to spread his wings & fly. It’s good for Indian cinema if he breaks through the Hollywood global market. We all stand to gain from it.
उन्होंने यह भी ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि अगर जूनियर एनटीआर अमेरिका में रहते तो वह बिल्कुल वैसा ही बोलते, जैसा वह अभी बोलते हैं क्योंकि इस तरह वह हमारी इंडस्ट्री को वैश्विक प्लेटफॉर्म पर रिप्रजेंट कर रहे हैं। हम सभी के रिश्तेदार और भी बुरे उच्चारण के साथ बोलते हैं, जो वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं और फिर भी हमें लगता है कि हम लहजे के एक्सपर्ट हैं।'
आपको बता दें कि एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के 80वें एडिशन में बड़ी सफलता हासिल की। फिल्म के ‘नाटू नाटू’ ट्रैक ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब ट्रॉफी जीती है। गाने के निर्देशक एमएम कीरावनी द्वारा कम्पोज और काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज द्वारा लिखित ‘नाटू नाटू’ में राम चरण और जूनियर एनटीआर है।
Thursday Throwback: जब शाहरुख की पार्टी में अपना टिफिन खोलकर बैठ गए आमिर, किंग खान भी रह गए थे हैरान