बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। महिलाओं के बीच आज भी वह एक प्रेरणा बनी हुई हैं। मायावती 15 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं। वह हर साल अपना जन्मदिन बहुत ही धूम-धाम से मनाती हैं। आपको बता दें कि इस बार भी मायावती अपना बर्थडे बहुत ही अलग अंदाज में मनाने जा रही हैं। पार्टी के लोगों ने उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए काफी तैयारियां की हैं। वहीं खबर आ रही है कि इस बार सिंगर कैलाश खेर भी मायावती को जन्मदिन पर एक खास तोहफा देने जा रहें हैं।
Mayawati: मायावती के जन्मदिन पर गाना गाएंगे कैलाश, गाने में दी देवी और गौतम बुद्ध की उपाधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मायावती के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गायक कैलाश खेर एक गाना जारी करेंगे। इस गाने की खास बात यह होगी कि इस गाने में मायावती को 'देवी' की उपाधि दी गई है। इस गाने में उन्हें साक्षात देवी और गौतम बुद्ध का अवतार भी कहा गया है। यही नहीं, दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय इकाई ने मायावती के जन्मदिन को 'जन कल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाने के दौरान अन्य सभी इकाइयों को अनिवार्य रूप से गाना बजाने का निर्देश दिया है। बता दें की भाजपा के पहले चुनाव में उनका गाना गायक कैलाश खेर ने ही गाया था।
Ajith Kumar: थुनिवु एक्टर अजीत कुमार के फैन ने लॉरी से लगाई छलांग, वजह जान रह जाएंगे हैरान
गौरतलब है कि सिंगर कैलाश खेर की आवाज में जो गाना रिलीज किया जाएगा, उसमें मायावती को जन-नेता और आयरनलेडी के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा मायावती के जीवन संघर्षों को भी इस गाने के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा। कैलाश के इस गाने के बोल में 'नारी रत्न के रूप में बहना बनके मसीहा आई', 'देश की सभी हस्तियों में बहना का पहला मुकाम है' पंक्तियां शामिल हैं। यह गाना बीएसपी की नई रणनीति को भी दिखाता है।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'अवतार 2' की आंधी, 54वें दिन भी बज रहा 'दृश्यम 2' का डंका