😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Gurucharan Singh Claimed Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Makers Replaced him without Informing Deets Inside
{"_id":"66bc2134c2fad6df110f8778","slug":"gurucharan-singh-claimed-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-makers-replaced-him-without-informing-deets-inside-2024-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurucharan Singh: 'तारक मेहता...' के मेकर्स ने बिना बताए 'सोढ़ी' को कर दिया था रिप्लेस, गुरुचरण का बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gurucharan Singh: 'तारक मेहता...' के मेकर्स ने बिना बताए 'सोढ़ी' को कर दिया था रिप्लेस, गुरुचरण का बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 14 Aug 2024 08:45 AM IST
सार
गुरुचरण सिंह ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि इसे लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। एक एपिसोड के दौरान जब नए सोढ़ी को पेश किया गया तो वे चौंक गए थे।
विज्ञापन
1 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह लंबे वक्त से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने हाल ही में शो के निर्माताओं के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता ने शो के मेकर्स पर उन्हें रिप्लेस करने का आरोप लगाया है। गुरुचरण सिंह ने हाल ही में बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माताओं ने उन्हें बिना बताए ही साल 2012 में उन्हें रिप्लेस कर दिया था।
Trending Videos
2 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुचरण सिंह ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि इसे लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। एक एपिसोड के दौरान जब नए सोढ़ी को पेश किया गया तो वे चौंक गए थे। अभिनेता ने कहा, ''तारक मेहता...' मेरे परिवार की तरह है, क्योंकि अगर मैं उन्हें परिवार नहीं मानता, तो मैं उनके बारे में बहुत सी बातें कहता, जो मैंने कभी नहीं कीं। 2012 में उन्होंने मुझे रिप्लेस कर दिया, मैंने शो नहीं छोड़ा।'
उन्होंने आगे कहा, 'उस समय कॉन्ट्रैक्ट और समझौते के बारे में कुछ बातचीत चल रही थी। उन्होंने मुझे यह भी नहीं बताया कि वे मुझे बदलने जा रहे हैं। मैं दिल्ली में था और मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठा था और हम तारक मेहता देख रहे थे। उस एपिसोड में धरम पाजी ने फिल्म प्रमोशन या कुछ और के लिए कैमियो किया था। मैंने कहा कि वाह धरम पाजी यहां हैं। उसी एपिसोड में उन्होंने नए सोढ़ी को पेश किया था।'
4 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैंने जब नए सोढ़ी को देखा तो मैं चौंक गया। मैं इसे अपने माता-पिता के साथ देख रहा था और वे भी उतने ही हैरान थे।' उन्हें बदलने के लिए निर्माताओं को बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके फैंस भी इससे नाराज थे, लेकिन वे कुछ नहीं कर सकते थे, क्योंकि अंतिम निर्णय तो बॉस का ही होना था।
विज्ञापन
5 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुचरण सिंह ने कहा, 'मुझे बदलने के बाद वे बहुत दबाव में थे। यहां तक कि मुझे भी दर्शकों से बहुत दबाव मिल रहा था। मैं जब जिम जाता था, तो लोग कहते थे आप क्यों चले गए? यह मजेदार नहीं हैं, आपको वापस जाना चाहिए। लोग मुझे उसी तरह डांटते थे जैसे, आप अपने परिवार के सदस्यों को डांटते हो। मैं बस यही कहता था कि यह मेरे ऊपर नहीं है।' 2012 में शो छोड़े जाने के बाद गुरचरण सिंह वापस आ गए थे। मगर 2020 में उन्होंने दोबारा शो को अलविदा कहा दिया। फिलहाल वह पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X