{"_id":"684a8e3e104e6b39570a7de5","slug":"high-budget-movies-flopped-in-2025-thug-life-game-changer-sikandar-emergency-deva-azad-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thug Life: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुईं हाई बजट की ये फिल्में, 400 करोड़ में बनी फिल्म तो निकली डिजास्टर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Thug Life: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुईं हाई बजट की ये फिल्में, 400 करोड़ में बनी फिल्म तो निकली डिजास्टर
Thu, 12 Jun 2025 01:52 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:52 PM IST
सार
2025 Biggest Flop Movies: इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं, कुछ फिल्मों ने उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया तो कुछ बड़े बजट की होने के बावजूद औंधे मुंह गिर गईं। बस इन्हीं कुछ फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'ठग लाइफ'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल हासन और मणि रत्नम ने करीब 36 साल बाद एक दूसरे के साथ फिर से काम किया। फिल्म 'ठग लाइफ' में दोनों की ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर ऑडियंस के दिलों पर राज करने के लिए आई। लेकिन 5 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा प्रदर्शन किया है। फिल्म को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो चुका है और करीब 250 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 42.22 करोड़ का कलेक्शन किया है जबकि वर्ल्ड वाइड फिल्म 88 करोड़ ही कमा पाई है। इसी तरह से इस साल कई ऐसी फिल्में रहीं, जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं।
गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नाखुश हैं एस.शंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
करीब 400 करोड़ के बजट में बनी राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर ने बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल गेम चेंज नहीं किया। हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 155.8 करोड़ ही कमाए।

सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिकंदर
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर भी इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का बजट भी अच्छा खासा था। इसे बनाने में करीब 200 करोड़ लगे थे लेकिन भारत में फिल्म 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई और 97.7 करोड़ पर ही इसका लाइफटाइम कलेक्शन अटक गया। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने लगभग 145 करोड़ कमाए थे।

इमरजेंसी
- फोटो : IMDb
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर भी फैंस एक्साइटेड थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आते ही फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म करीब 60 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी लेकिन भारत में इसकी कमाई का आंकड़ा सिर्फ 20.48 करोड़ ही रहा, जबकि वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म सिर्फ 23.75 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई।

देवा
- फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
देवा
शाहिद कपूर की फिल्म देवा से भी फैंस और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी निराश किया। इस फिल्म को करीब 50 करोड़ में तैयार किया गया था लेकिन भारत में इसकी कमाई सिर्फ 26 करोड़ ही रही, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने सिर्फ 41 करोड़ कमाए।