गिप्पी ग्रेवाल की आगामी फिल्म है 'अकाल'। इस फिल्म को लेकर हाल ही में हिना खान ने उन्हें बधाई दी है। हिना खान ने गिप्पी ग्रेवाल और उनके परिवार से मुलाकात की। अभिनेत्री ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल की दिल खोलकर तारीफ की है।
Hina Khan: गिप्पी ग्रेवाल के परिवार से मिलीं हिना खान, फिल्म 'अकाल' के लिए दी बधाई, कहा- 'तुसी छा गए'
Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में एक्टर-डायरेक्टर गिप्पी ग्रेवाल से मुलाकात की। उन्होंने गिप्पी को उनकी फिल्म 'अकाल' के लिए बधाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार से मुलाकात की झलकियां शेयर कीं
हिना खान ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे गिप्पी ग्रेवाल, रवनीत ग्रेवाल के साथ तस्वीरें क्लिक कराती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'बीती रात के खूबसूरत पल। एक ऐसे परिवार से मुलाकात हुई, जो मेरे लिए अपने परिवार जैसा है। हमेशा मेरे साथ मौजूद रहता है'। हिना ने आगे लिखा, 'गिप्पी आपकी आत्मा बेहद पवित्र है और दिल सोने सा है। मेरी प्यारी रवनीत तुम भी ऐसी ही हो'।
बोलीं- 'कभी नहीं भूलूंगी आपकी नेकी'
हिना खान ने आगे लिखा है, 'जांच में जब मुझे कैंसर का पता चला और जैसे ही आपको इसकी खबर हुई तो आपने तुरंत मेरा हालचाल पूछा और तब से लगातार यह सिलसिला जारी है। मेरी सर्जरी से पहले आपकी अरदास, आपका साथ, आशीर्वाद... आपकी ये नेकी मैं कभी नहीं भूलूंगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Kick 2: सलमान खान के साथ 'किक' के सीक्वल को लेकर जैकलिन ने दिया अपडेट, कहा- उत्साहित हूं
'यह परिवार हमेशा खुशहाल रहे'
हिना ने लिखा, 'इस परिवार के साथ मेरा बहुत ही खास बॉन्ड है। यह परिवार खुशहाल रहे और तरक्की करे'। उन्होंने आगे गिप्पी ग्रेवाल को टैग करते हुए लिखा, 'पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड से कनेक्ट करने लिए बहुत बहुत बधाई। फिल्म 'अकाल' के लिए शुभकामनाएं। तुस्सी छा गए। ढेर सारा प्यार हमेशा'।