{"_id":"67dd005bc434c9422f05c705","slug":"rani-mukherjee-yami-gautam-and-sonali-bendre-married-with-directors-living-happy-life-2025-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rani Mukerji: रानी मुखर्जी से लेकर यामी गौतम तक इन अभिनेत्रियों ने की निर्देशकों से शादी, सफल है रिश्ता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rani Mukerji: रानी मुखर्जी से लेकर यामी गौतम तक इन अभिनेत्रियों ने की निर्देशकों से शादी, सफल है रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:30 AM IST
सार
Rani Mukerji: रानी मुखर्जी का आज जन्मदिन है। उन्होंने फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से मिलवा रहे हैं जिन्होंने फिल्म निर्देशकों से शादी की है।
विज्ञापन
1 of 6
रानी मुखर्जी
- फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रानी मुखर्जी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड को 'साथिया', 'हम तुम', 'वीर जारा' और 'लागा चुनरी में दाग' जैसी फिल्में दी हैं। उन्होंने निर्देशक आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की थी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी अत्रिनेत्रियां हैं जिन्होंने निर्देशकों से शादी की हैं।
2 of 6
यामी गौतम
- फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
यामी गौतम
'यामी गौतम' ने फिल्म 'उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म में यामी ने अहम रोल निभाया था। दोनों की शादी चार जून साल 2021 में हुई थी।
3 of 6
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे को 'नाराज' फिल्म के सेट पर गोल्डी बहल से प्यार हो गया था। दोनों ने नवंबर साल 2002 में शादी की थी। गोल्डी ने 'द्रोणा' फिल्म का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो और वेब सीरीज का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उदिता गोस्वामी
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
उदिता गोस्वामी
उदिता गोस्वामी ने साल 2013 में मोहित से शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था। उन्होंने 'जहर', 'कलयुग', 'वो लम्हे' और 'आवारापन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
5 of 6
शेफाली शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
शेफाली शाह
शेफाली शाह ने निर्देशक विपुल अमृतलाल से साल 2000 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। आर्यमान और मौर्या शेफाली 'डॉक्टर जी', 'जलसा', 'वंस अगेन' जैसी फिल्मों नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।