सब्सक्राइब करें

Indian Web Series: विदेशी सीरीज की रीमेक हैं, ये भारतीय हिंदी वेब सीरीज, एक में अजय देवगन भी आ चुके हैं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 09 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

 इस कड़ी में आज हम बात करेंगे उन हिंदी वेब सीरीज के बारे में, जो विदेशी सीरीज का हिंदी रुपांतरण थीं।

विज्ञापन
Hindi Web Series adapted from Foreign Shows Gyaarah Gyaarah Signal tanaav Fauda Rudra Luther criminal justice
रीमेक वेब सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते कुछ समय से ओटीटी का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। दर्शक अब घर बैठे देश-दुनिया की बेहतरीन फिल्में और सीरीज का लुत्फ उठाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस वजह से देश में अलग-अलग भाषाओं के कई ओटीटी शो देखने को मिलते हैं। इस दौरान कई ऐसी वेब सीरीज भी रिलीज हुईं, जो सफल विदेशी सीरीज का हिंदी रीमेक थीं। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे उन हिंदी वेब सीरीज के बारे में, जो विदेशी सीरीज का हिंदी रुपांतरण थीं।

Trending Videos
Hindi Web Series adapted from Foreign Shows Gyaarah Gyaarah Signal tanaav Fauda Rudra Luther criminal justice
'ग्यारह-ग्यारह' - फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal

'ग्यारह-ग्यारह'
इस कड़ी में सबसे ताजा सीरीज राघव जुयाल की 'ग्यारह-ग्यारह' है, जो आज, शुक्रवार को ही प्रीमियर हुई है। ये सीरीज दो पुलिस वालों के ईर्द-गिर्द घूमती एक सस्पेंस-थ्रिलर है, जिसमें किल अभिनेता राघव जुयाल, धैर्य करवा, कृतिका कामरा आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। ग्यारह-ग्यारह, लोकप्रिय कोरियन सस्पेंस थ्रिलर 'सिग्नल' का हिंदी रीमेक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Web Series adapted from Foreign Shows Gyaarah Gyaarah Signal tanaav Fauda Rudra Luther criminal justice
'क्रिमिनल जस्टिस' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneyplushotstar

'क्रिमिनल जस्टिस'
'क्रिमिनल जस्टिस' डिज्नी प्लस हॉट स्टार की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार नजर आए थे। ये सीरीज भी साल 2008 में आई ब्रिटिश सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का रीमेक है। 

Hindi Web Series adapted from Foreign Shows Gyaarah Gyaarah Signal tanaav Fauda Rudra Luther criminal justice
'रुद्रा: द ऐज ऑफ डार्कनेस' - फोटो : इंस्टाग्राम @taranadarsh

'रुद्रा: द ऐज ऑफ डार्कनेस' 
रुद्रा बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की डेब्यू ओटीटी सीरीज है। ये सीरीज मुंबई पुलिस के स्पेशल क्राइम यूनिट की कहानी बताती है, जिसके केंद्र में डीसीपी रुद्रवीर सिंह है। इस किरदार को अजय देवगन ने निभाया है। ये सीरीज एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जो ब्रिटिश थ्रिलर लूथर का हिंदी रीमेक है। 
Shri Radha Ramnam: ‘रामायण’ के बाद अब कृष्ण पर वैश्विक फिल्म का एलान, अमीष त्रिपाठी जपेंगे ‘श्री राधा रमणम’

विज्ञापन
Hindi Web Series adapted from Foreign Shows Gyaarah Gyaarah Signal tanaav Fauda Rudra Luther criminal justice
'तनाव' - फोटो : इंस्टाग्राम @arbaazkhanofficial

'तनाव'
ये सीरीज एक सामाजिक-राजनीतिक वेब सीरीज है, जो कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस सीरीज में मानव विज, अरबाज खानस रजत कपूर, जरीना वहाब आदि कलाकारों ने काम किया है। इस सीरीज में स्पेशल कोवर्ट ऑप्स यूनिट की कहानी दिखाई गई है। ये सीरीज भी इजरायली वेब सीरीज 'फौदा' का हिंदी रीमेक है। 
पहाड़ों और नदियों के बीच मोनालिसा की खूबसूरत अदाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed