{"_id":"627606f5e04a1074150c66dd","slug":"actor-will-smith-film-emancipation-delayed-to-2023-after-infamous-slap-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Will Smith: ऑस्कर थप्पड़ कांड के बाद बढ़ी विल स्मिथ की मुश्किलें, मेकर्स ने टाली फिल्म 'इमेन्सिपेशन' की रिलीज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Will Smith: ऑस्कर थप्पड़ कांड के बाद बढ़ी विल स्मिथ की मुश्किलें, मेकर्स ने टाली फिल्म 'इमेन्सिपेशन' की रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विल स्मिथ की फिल्म रिलीज टली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्कर 2022 में मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद से हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है, इसमें कोई दो राय नहीं है। थप्पड़ कांड के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी लेकिन उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एकेडमी ने ऑस्कर घटना के बाद उन्हें प्रतिबंधित करने का फैसला लिया था और अब उनकी आगामी फिल्म के मेकर्स ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
2 of 4
विल स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर में थप्पड़ कांड की वजह से टली फिल्म की रिलीज
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑस्कर 2022 में उनके थप्पड़ की घटना के मद्देनजर, मेकर्स ने विल स्मिथ की फिल्म 'इमेन्सिपेशन' (Emancipation) की रिलीज की तारीख को स्थगित करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को 2023 तक टालने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज की अगली तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
3 of 4
विल स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स भी बंद कर चुका है स्मिथ की फिल्म
थप्पड़ कांड के बाद यह भी खबर आई थी कि नेटफ्लिक्स ने विल स्मिथ स्टारर फिल्म ब्राइट का दूसरा पार्ट नहीं बनाने का फैसला लिया था, हालांकि नेटफ्लिक्स का इस बारे में कहना था कि इसका ऑस्कर में हुई थप्पड़ की घटना से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विल स्मिथ-जेडा पिंकेट
- फोटो : insta
पत्नी जेडा का मजाक बनाने की वजह से क्रिस रॉक को मारा था थप्पड़
बता दें कि ऑस्कर के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक ने स्मिथ की पत्नी जेडा के गंजेपन का मजाक बनाया था, जिसकी वजह से विल ने मंच पर ही सबके सामने क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था और वापस अपने जगह पर आकर बैठने के बाद भी क्रिस रॉक को काफी भला बुरा कहते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबान पर भी मत लाना। हालांकि कुछ दिन पहले यह खबरें भी आईं कि अब विल और उनकी पत्नी जेडा के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।