{"_id":"5d8476bb8ebc3e93a45fc763","slug":"adult-film-star-jessica-jaymes-found-unconscious-at-her-san-fernando-valley-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एडल्ट फिल्म की इस एक्ट्रेस का निधन, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एडल्ट फिल्म की इस एक्ट्रेस का निधन, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 20 Sep 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेसिका जयम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एडल्ट फिल्म स्टार जेसिका जयम्स के निधन की खबर सामने आई है। जेसिका अडल्ट फिल्मों के अलावा 'वीड्स इज डेड' शो में भी नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेसिका कैलिफोर्निया में अपने घर पर अचेत अवस्था में मिलीं। वहीं उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
2 of 5
जेसिका जयम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जेसिका माइकल रेडिंग को जेसिका जयम्स के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि जेसिका कैलिफोर्निया की सैन फर्नांडो घाटी स्थित हेवेनहस्र्ट एवेन्यू 900 ब्लॉक के अपने घर पर मंगलवार को अचेत अवस्था में मिलीं। जिसके बाद डाक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
3 of 5
जेसिका जयम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
'द ब्लास्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेसिका की उनके पति से पिछले कुछ दिनों से बात नहीं हो पाई थी। जिसके बाद जब वो उनसे मिलने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जेसिका बेहोशी की अवस्था में जमीन पर गिरी हुई हैं। जेसिका की मौत कैसे हुई अभी तक इस बारे में कुछ साफ तौर से सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेसिका जयम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बात एक्ट्रेस के प्रोफाइल की करें तो जेसिका का जन्म अलास्का के एंकोरेज में हुआ। इसके बाद उन्होंने 2002 में एडल्ट फिल्मों में काम करने की शुरुआत की थी। जेसिका ‘हसलर हनी ऑफ द ईयर’ भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जेसिका जयम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काफी वक्त तक काम करने के बाद 2008 में जेसिका ने खुद का एडल्ट फिल्म स्टूडियो स्थापित किया था। इस स्टार को उद्योग में अपने काम के लिए तब पहचान मिली, जब उन्हें 2018 में एडल्ट वीडियो न्यूज (एवीएन) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।