अमेरिकी सिंगर लेडी गागा का बड़ा खुलासा, रिकॉर्डिंग स्टूडियों में कई बार हुआ यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें यह खुलासा लेडी गागा ने हॉ़लीवुड रिपोर्ट डॉट कॉम के एक शो "एक्ट्रेस राउंडटेबल सेशन" के दौरान किया है। उनका कहना था कि जब मैंने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी, तब मैं करीब 19 साल की थी। लेडी गागा ने कहा कि मैं उस समय युवा थी, लोग मुझ पर नजर रखते थे और वहीं मेरा उत्पीड़न हुआ। गागा के मुताबिक वहां एक बॉयज क्लब भी था। मैंने लोगों को बताया, लेकिन कोई भी डर की वजह से मेरी मदद करना नहीं चाहता था। लेडी गागा का कहना था जो कोई भी मदद के लिए सामने आता उसका करियर बर्बाद कर दिया जाता।
इंटरव्यू के दौरान लेडी गागा ने यौन उत्पीड़न के साथ महिला और पुरुष की सैलरी में असमानता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। गागा का कहना था कि लोगों के विचार बदल रहे हैं और आने वाले समय में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।
बता दें मी-टू मूवमेंट हॉलीवुड से ही बॉलीवुड तक पहुंचा है, जिसमें फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। हालांकि लेडी गागा ने इस दौरान किसी नाम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन वह कहती हैं कि इस तरह की घटनाओं ने उन्हें परिस्थितियों से लड़ना सिखाया।