सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: अमर उजाला से बोले अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर, टर्मिनेटर डार्कफेट का एक्शन सबको हैरान कर देगा

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 24 Sep 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger Exclusive talk with amar ujala on his upcoming movie terminator dark fate
Terminator: Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सिनेमा के इतिहास में किसी फिल्म के नाम और फिल्म के किरदार के एक दूसरे का पर्यायवाची बन जाने का टर्मिनेटर जैसा उदाहरण दूसरा नहीं मिलता। सुपरस्टार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने फिल्म टर्मिनेटर को एक कभी न भूलने वाला अनुभव बनाया तो फिल्म टर्मिनेटर ने बदले में उन्हें एक मेगास्टार बना दिया। अब जबकि वह दोबारा टर्मिनेटर बनकर लौट रहे हैं तो ये कहानी जजमेंट डे से सीधे डार्क फेट तक छलांग मारकर पहुंच रही है।

Trending Videos
Arnold Schwarzenegger Exclusive talk with amar ujala on his upcoming movie terminator dark fate
Terminator: Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ये एक्शन है कमाल का!
टर्मिनेटर सीरीज की नई फिल्म के बारे में अर्नाल्ड कहते हैं, “मुझसे कोई डार्क फेट के बारे में पूछता है तो मैं उनसे यही कहता हूं कि ये एक और टर्मिनेटर फिल्म है लेकिन बिल्कुल अलग कहानी के साथ और इस कहानी के हर फ्रेम में जिम (जेम्स कैमरॉन) की छाप दिखाई देगी। लिंडा हैमिल्टन भी इस फिल्म में हैं तो ये एक तरह से टर्मिनेटर के शुरूआती दिनों की तरफ जाने जैसा ही है। इस फिल्म में जैसा एक्शन है, वैसा इससे पहले किसी टर्मिनेटर फिल्म में देखने को नहीं मिला। और, सिर्फ ज्यादा एक्शन ही नहीं, ये अनोखा एक्शन भी है, ऐसे विजुअल इफेक्ट्स हैं इस बार, जैसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखे होंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger Exclusive talk with amar ujala on his upcoming movie terminator dark fate
Terminator: Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जेम्स कैमरॉन से पहली मुलाकात
इस सवाल पर कि कैमरॉन और लिंडा के साथ फिर से काम करना कैसा रहा और क्या ये अनुभव उन्हें साल के 84 के दिनों में ले गया जब पहली टर्मिनेटर रिलीज हुई थी? अर्नाल्ड कहते हैं, “ठीक 84 जैसा तो नहीं, लेकिन हां साल 84 और साल 91 के संयोग जैसा जरूर कह सकते हैं। सबके साथ दोबारा काम करना बहुत ही अच्छा था। मुझे अब भी याद है कि ये पहला मौका था जब मैंने परदे पर किसी मशीन का किरदार अदा किया और इसमें मुझे मजा भी बहुत आया था। मैंने वेस्टवर्ल्ड में यूल ब्राइनर को देखा था और जिस तरह से उन्होंने ये किरदार परदे पर निभाया वह बहुत ही शक्तिशाली तो था ही, भरोसा करने लायक भी था।”

Arnold Schwarzenegger Exclusive talk with amar ujala on his upcoming movie terminator dark fate
Terminator: Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

“जिम को लगा, मैं ही हूं टर्मिनेटर”
अर्नाल्ड आगे कहते हैं, “मैं इसी किरदार से प्रेरित होकर जिम से मिलने गया था। मैं ये किरदार ठीक इसी तरह करने का मन बनाए हुआ था। जब मैं जिम से पहली बार मिला तो मैंने उन्हें बताया कि टर्मिनेटर को कैसे बर्ताव करना चाहिए और कैसे उसे अपनी कद काठी को कैमरे के सामने पेश करना चाहिए। मैं उनसे रीस के रोल के बारे में बात करने गया था लेकिन जिम को मेरी बातों से लगा कि मैं तो टर्मिनेटर अच्छा बन सकता हूं और बस इसके बाद बाकी जो हुआ सबको पता है।”

विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger Exclusive talk with amar ujala on his upcoming movie terminator dark fate
Terminator: Dark Fate - फोटो : Social Media

छह भाषाओं में रिलीज होगी टर्मिनेटर: डार्कफेट
निर्माता जेम्स कैमरॉन की फिल्म टर्मिनेटर: डार्कफेट  अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर, लिंडा हैमिल्टन और एडवर्ड फरलॉन्ग अपने कालजयी किरदार फिर से करते दिखाई देंगे। एक नवंबर को रिलीज हो रही ये फिल्म भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed