सब्सक्राइब करें

अवेंजर्स 4 के ट्रेलर से लेकर लेडी गागा के यौन शोषण तक, हॉलीवुड सिनेमा की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Avengers 4 Trailer to lady gaga these are top 5 news in this week
‪‪Avengers Infinity War‬ - फोटो : file photo
अवेंजर्स 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दर्शकों ने दी दमदार प्रतिक्रिया

मार्वल स्टूडियो की चर्चित फिल्म अवेंजर्स के चौथे सीक्वल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शक फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। 7 दिसंबर को रिलीज हुए एवेंजर्स के चौथे सीक्वल का नाम अवेंजर्स: एंडगेम है। इसको यूट्यूब पर अब तक 38 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया है कि यह रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और टॉप ट्रेंड में चल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म के किरदार इस बार अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। 
Trending Videos
Avengers 4 Trailer to lady gaga these are top 5 news in this week
mowgli the legend of jungle - फोटो : instagram
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मोगली
बड़े परदे पर दर्शकों का दिल जीतने के बाद मोगली पर बनी एक और फिल्म 'मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल' आई है। यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। खास बात यह है कि यह वेब फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसके हिंदी वर्जन में करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन,अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। दर्शक फिल्म वेब फिल्म को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers 4 Trailer to lady gaga these are top 5 news in this week
golden globes - फोटो : file photo
गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड 2019 के नॉमिनेशन का हुआ ऐलान
गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड 2019 के नॉमिनेशन का गुरुवार को ऐलान कर दिया गया है। इसमें 5 बड़ी फिल्में चुनी गई हैं जिसमें फेवरेट, ग्रीन बुक और ए स्टार इज बोर्न को पांच कैटेगरी हासिल हुई हैं। वहीं, टीवी सीरीज की बात करें तो 'द असासीनेशन ऑफ जियानी वरसेक' को चार कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि नॉमिनेशन, अवार्ड कार्यक्रम शुरू होने से एक महीने पहले ही किए जाते हैं। यानी 6 जनवरी को अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
Avengers 4 Trailer to lady gaga these are top 5 news in this week
LADY GAGA - फोटो : self
अमेरिकी सिंगर लेडी गागा ने यौन शोषण को लेकर किया बड़ा खुलासा
#MeToo अभियान के तहत अमेरिका की मशहूर सिंगर लेडी गागा ने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। लेडी गागा का कहना है कि वह कई बार रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 19 साल की उम्र में उनका रिकॉर्डिंग स्टूडियों में कई बार शोषण हुआ। गागा के मुताबिक उन्होंने उस समय लोगों को बताया, लेकिन कोई भी डर की वजह से उनकी मदद करने आगे नहीं आया। लेडी गागा का कहना था जो कोई भी मदद के लिए सामने आता उसका करियर बर्बाद कर दिया जाता।
विज्ञापन
Avengers 4 Trailer to lady gaga these are top 5 news in this week
Captain Marvel - फोटो : file photo
'कैप्टन मार्वल' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
मार्वल स्टूडियो की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म 'कैप्टन मार्वल' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ब्री लार्सन मुख्य भूमिका में हैं। 'कैप्टन मार्वल' मार्वल स्टूडियो की पहली महिला सुपरहीरो हैं। साथ ही महिला सुपरहीरो पर आधारित मार्वल की यह पहली फिल्म है। बीते सितंबर को 'कैप्टन मार्वल' का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ था। दर्शकों को फिल्म के दोनों ट्रेलर काफी पसंद आए हैं। फिल्म में ब्री लार्सन का एक्शन किसी का भी दिल जीत लेगा। फिल्म में वह सुपरपावर से लैस बेहद खतरनाक दिख रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed