फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brad Pitt Love Life: जेनिफर, एंजेलिना और अब...? दो शादी टूटने के बाद किसने दी ब्रैड पिट के दिल पर दस्तक? जानिए

Wed, 18 Dec 2024 09:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Dec 2024 09:01 AM IST
सार

Brad Pitt Love Story: हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट आज 18 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं।

विज्ञापन
Brad Pitt Birthday: Know about Famous Hollywood actor career life and love story with Angelina Jolie
ब्रैड पिट - फोटो : अमर उजाला

मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट का आज बुधवार को जन्मदिन है। आज वे 61 वर्ष के हो गए हैं। 60 पार की उम्र में भी ब्रैड काफी आकर्षक हैं। 18 दिसंबर, 1963 को अमेरिका के ओकाहोमा में जन्में ब्रैड पिट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। पिट को करियर के शुरुआती दौर में सहायक भूमिकाएं निभाने को मिलीं। फिर 1992 में आई फिल्म 'ए रिवर रंस थ्रू इट' से उन्हें लोकप्रियता मिली। अपने अभिनय और फिल्मों के अलावा ब्रैड पिट अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। नजर डालते हैं उनकी लव लाइफ पर...

Brad Pitt Birthday: Know about Famous Hollywood actor career life and love story with Angelina Jolie
ब्रैड पिट-जेनिफर - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर एनिस्टन से प्यार और शादी 
फिल्मों में मिली अपार सफलता के बाद ब्रैड पिट की पहली मुलाकात जेनिफर एनिस्टन से हुई। साल 1994 में दोनों मिले और पहली ही मुलाकात में अच्छे दोस्त बन गए। दोनों ने पूरे चार साल तक इनकी दोस्ती का सिलसिला यूं ही चलता रहा। फिर ब्रैड पिट और जेनिफर ने दोस्ती के अपने इस रिश्ते को एक नया नाम देना का सोचा और साल 1998 में पहली बार दोनों डेट पर गए। इस मुलाकात के बाद दोनों का मिलना-जुलना बढ़ता गया। पहले इन्होंने अपने रिलेशन को मीडिया से छिपाकर रखा। फिर 29 जुलाई, 2000 को दोनों ने शादी रचाई।

Brad Pitt Birthday: Know about Famous Hollywood actor career life and love story with Angelina Jolie
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्रैड पिट की जिंदगी में एंजेलिना की एंट्री
ब्रैड पिट की जिंदगी में एक दिन एंजेलिना जोली की एंट्री हुई। इसके बाद जेनिफर एनिस्टन के साथ उनका वर्षों पुराना रिश्ता दरकने लगा। इस रिश्ते में ऐसी दरार आई की साल 2005 में इनका तलाक हो गया। ब्रैट पिट के जीवन में एंजेलिना की मुलाकात साल 2005 में हुई। दोनों फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' की शूटिंग के दौरान मिले थे। एंजेलिना से मुलाकात के वक्त तक ब्रैड पि जेनिफर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे। लेकिन, साथ काम करते हुए वे और एंजेलिना करीब आते गए। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा।
Mukesh Khanna: 'उन्हें बदनाम करने का इरादा नहीं था', सोनाक्षी की परवरिश पर किए कमेंट पर 'शक्तिमान' ने दी सफाई 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brad Pitt Birthday: Know about Famous Hollywood actor career life and love story with Angelina Jolie
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial/@angelinajoliesu

बुरे मोड़ पर खत्म हुआ एंजेलिना के साथ रिश्ता
जेनिफर से तलाक के बाद एंजेलिना और ब्रैड पिट ने वर्षों एक-दूसरे को डेट किया। साल 2006 में दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ। फिर 2008 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इनके अलावा कपल ने तीन बच्चों को गोद भी लिया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में सगाई की और दो साल बाद 2014 में शादी रचाई। जहां ब्रैड पिट की यह दूसरी शादी थी, वहीं एंजेलिना जोली की यह तीसरी शादी थी। हालांकि, शादी के दो साल बाद यानी 2016 में दोनों के बीच तकरार की खबरें आने लगीं। फिर एंजेलिना ने ब्रैड पिट से तलाक लेने का एलान कर दिया था। दोनों के बीच का रिश्ता आज भी कड़वाहट से भरा है और इनके बीच कानूनी लड़ाई जारी है। 
Shahrukh Khan: 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर', जवान के इस डायलॉग को समीर वानखेड़े ने बताया रोड साइड

विज्ञापन
Brad Pitt Birthday: Know about Famous Hollywood actor career life and love story with Angelina Jolie
ब्रैड पिट-इनस डी रेमन - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरी बार किसने दी दिल पर दस्तक?
जेनिफर और एंजेलिना से तलाक के बाद ब्रैड पिट की जिंदगी नए प्यार की एंट्री के दावे किए जाते हैं। इस साल सितंबर में मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि ब्रैड पिट इनस डी रेमन को डेट कर रहे हैं। वे ज्वैलरी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। इनस की उम्र ब्रैड पिट से आधी है। ब्रैड पिट जहां 61 वर्ष के हैं, वहीं इनस की उम्र 31 साल बताई जाती है। सितंबर 2024 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ब्रैड पिट अपनी नई गर्लफ्रेंड इनस डी रेमन के साथ पहुंचे थे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed