फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के बाद श्मशान से गायब हो गया था चार्ली चैपलिन का शव, ऑस्कर के लिए मिला सबसे बड़ा स्टैडिंग ओवेशन

Tue, 16 Apr 2019 09:13 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Apr 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Charlie Chaplin birth anniversary know some lesser known facts about his life
चार्ली चैपलिन - फोटो : social media
एक मासूम सी दुनिया का ख्वाब देखने वाली नीली, उदास और निश्छल आंखों वाले चार्ली चैपलिन की आज जयंती है। वे पहले एक्टर थे जिन्हें टाइम पत्रिका ने अपने कवर पर जगह दी थी। चार्ली की फिल्मों के कम्युनिस्ट विचारों के चलते अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन बावजूद इसके उन्हें 1973 में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। चार्ली चैपलिन की जयंती के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें ...
Charlie Chaplin birth anniversary know some lesser known facts about his life
चार्ली चैपलिन

फिल्मों की दुनिया में चार्ली चैपलिन एक अमर नाम हैं। चार्ली का जन्म 16 अप्रैल, 1889 को लंदन में हुआ था। चार्ली चैपलिन का निधन 88 साल की उम्र में 1977 में क्रिसमस के दिन हुआ था। चैपलिन के दफन होने के तीन महीने बाद उनकी कब्र से शव चोरी हो गया था। चोरों ने ऐसा उनके परिवार वालों से पैसा वसूलने के लिए किया था।

Charlie Chaplin birth anniversary know some lesser known facts about his life
चार्ली चैपलिन

940 में चार्ली चैपलिन ने हिटलर पर 'द ग्रेट डिक्टेटर' फिल्म बनाई थी। इसमें उन्होंने हिटलर की नकल करते हुए उनका मजाक बनाया था। चार्ली चैपलिन को 1973 में 'लाइम-लाइट' में बेस्ट म्युजिक के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म 21 साल पहले बनी थी, लेकिन इसका प्रदर्शन लॉस एंजेलिस में 1973 से पहले नहीं हुआ था। यहां प्रदर्शन के बाद इस फिल्म का नामांकन ऑस्कर के लिए हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Charlie Chaplin birth anniversary know some lesser known facts about his life
चार्ली चैपलिन
1975 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने चार्ली चैपलिन को नाइट की उपाधि दी। चार्ली चैपलिन का बचपन काफी मुश्किलों और गरीबी से भरा हुआ था। बेपरवाह और शराबी पिता के कारण इनका परिवार बुरी तरह से तबाह हो गया था। चैपलिन की गरीब मां पागलपन की शिकार हो गई थीं। इसका नतीजा यह हुआ कि चैपलिन को सात साल की उम्र में एक आश्रम में जाना पड़ा था।
विज्ञापन
Charlie Chaplin birth anniversary know some lesser known facts about his life
चार्ली चैपलिन

स्कूल से पढ़ाई छूटने के बाद चैपलिन 13 साल की उम्र में मनोरंजन की दुनिया में आए। डांस के साथ चैपलिन ने स्टेज प्ले में भी हिस्सा लेना शुरू किया। इसके ठीक बाद चैपलिन को अमरीकी फिल्म स्टूडियो के लिए चुना गया। यहां से चैपलिन दुनिया भर में मूक फिल्मों के बादशाह के रूप में उभरे। चार्ली के सिनेमा को योगदान के चलते ऑस्कर समारोह में मौजूद जनता ने उनके लिए 12 मिनटों तक खड़े होकर तालियां बजाई थी। ये ऑस्कर के इतिहास में सबसे बड़ा स्टैडिंग ओवेशन माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed