{"_id":"5cb3e274bdec22143a680198","slug":"exclusive-interview-of-avengers-jeremy-renner-with-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Avengers Endgame: अर्जुन के फैन हुए जेरेमी रेनर, बोले- दोनों हाथों से तीर कमान चला लेना दिलचस्प","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Avengers Endgame: अर्जुन के फैन हुए जेरेमी रेनर, बोले- दोनों हाथों से तीर कमान चला लेना दिलचस्प
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 15 Apr 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
Jeremy Renner
- फोटो : social media
दुनिया भर में इस साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म का तमगा पा चुकी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के सितारे अपने एशिया प्रशांत महासागर क्षेत्र के प्रशंसकों से मिलने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंच चुके हैं। मार्वेल स्टूडियोज के खास बुलावे पर यहां पहुंचने वाला अमर उजाला हिंदी का इकलौता समाचार पत्र है। सोमवार को होने वाली एवेंजर्स एंडगेम की प्रेस कांफ्रेस की पूर्व संध्या पर एवेंजर्स सीरीज में हॉक आई बने जेरेमी रेनर ने अमर उजाला से खास मुलाकात की।
Trending Videos
Jeremy Renner
- फोटो : social media
लेकिन, एवेंजर्स सीरीज की पिछली फिल्म में लोगों ने आपको बहुत मिस किया, इतने विशाल कैनवस की फिल्म में किसी एक किरदार की अहमियत क्या इतनी ज्यादा होती है?
मैं इसे दूसरी तरह से देखता हूं। जैसे कि किसी कार का इंजन होता है। इंजन का हर पुर्जा अपना काम करता है और इंजन चलता रहता है। मैं इंजन का स्पार्क प्लग भी हो सकता हूं या कुछ और भी। लेकिन मैं जो भी पुर्जा बनूं, वह सही तरीके से काम करे, इसकी जिम्मेदारी मेरी है। रही बात पिछली फिल्म की तो मुझे थोड़ा समय खुद को फैलाने का भी मिला है। मुझे इस सीरीज में कुछ बहुत ही अच्छे दोस्त भी मिले हैं।

Avengers
- फोटो : social media
आपने अवेंजर्स के छह किरदारों को लेकर एक ट्वीट किया और लिखा ओरीजनल ए 6, इसका क्या आशय है, क्या यही छह एवेंजर्स बाकी रह जाएंगे?
ओरीजनल ए 6 से मेरा आशय है हमारी ग्रुपिंग से। हम छह बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसका सबूत है हमने इसके टैटू बनवाए हैं। दुनिया में हम आते हैं, अच्छा काम करते है। और फिर किसी दूसरी दुनिया में चले जाते हैं। लेकिन, नई दुनिया भी खूबसूरत हो सकती है।
ओरीजनल ए 6 से मेरा आशय है हमारी ग्रुपिंग से। हम छह बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसका सबूत है हमने इसके टैटू बनवाए हैं। दुनिया में हम आते हैं, अच्छा काम करते है। और फिर किसी दूसरी दुनिया में चले जाते हैं। लेकिन, नई दुनिया भी खूबसूरत हो सकती है।
Jeremy Renner
- फोटो : social media
तो आपके दिल के सबसे करीब कौन सा किरदार है?
मैं जिस किरदार को अपने जीवन में सबसे ऊपर रखता हूं, वह है मेरा एक पिता होना। ये मेरे पैर जमीन पर रखता है। आसमान में बिजली की चमक के तरह उड़ना या फिर कोई विशालकाय हथौड़ा लेकर यहां से वहां पहुंच जाना, ये सभी को चौंकाता है। लेकिन एक पिता होना फिर से आपको धरती पर ले आता है। और, यही वह बात है जो सबसे अहम है। आखिर ये सारा संघर्ष है किसलिए? जीवन का असली मूल्य इंसानियत है। और, इंसानियत को सीखने का सबसे सही जरिया है किसी दूसरे जीवन को पालना-पोसना।

एवेंजर्स एंडगेम क्या वाकई 21 फिल्मों तक फैली एक गाथा का अंत है? या इस दुनिया में आगे कुछ और भी है?
एंडगेम मेरे लिए तो एक नई शुरूआत है। अब ये मार्वेल स्टूडियोज और डिजनी पर है कि वे इसे मुझे मिलने वाले पैसों के हिसाब से कितना विस्तार देते हैं। मैं तो इस गाथा के किसी भी विस्तार का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक हूं और आगे भी रहूंगा। 21 फिल्मों की कहानी को इस आखिरी फिल्म तक लाना चुनौती रहा है। लेकिन, ये चुनौती हर सुपरहीरो की भी है। मैं बच्चों से कहता रहता हूं कि मैं भी उड़ना चाहता हूं, लेकिन असल जिंदगी में ये मुमकिन नहीं है।