{"_id":"5cb17a5ebdec2213f8017b27","slug":"comedian-ian-cognito-dead-onstage-during-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टेज परफॉरमेंस के दौरान ही हो गई इस कॉमेडियन की मौत, लोग मजाक समझकर हंसते रहे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
स्टेज परफॉरमेंस के दौरान ही हो गई इस कॉमेडियन की मौत, लोग मजाक समझकर हंसते रहे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ian Cognito
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटिश कॉमेडियन इयान कॉग्निटो की शो परफॉरमेंस के दौरान ही मौत हो गई। उनका असली नाम पॉल बर्बरी था। 11 अप्रैल, 2019 को वह परफॉर्म कर रहे थे, और उसी दौरान उनकी मृत्यु हुई। 60 साल के कॉग्निटो की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
2 of 5
Ian Cognito
लोन वुल्फ कॉमेडी क्लब के मालिक एंड्रयू बर्ड ने बताया कि बाइचेस्टर के एटिक बार में वहां मौजूद दर्शकों को पहले लगा कि कॉग्निटो मजाक कर रहे हैं। वे इस बात से बेखबर थे कि इयान को दिक्कतें हो रही थीं। अपने शो के दौरान इयान वहां मौजूद स्टूल पर बैठ गए और जोर-जोर से सांस लेने लगे।
3 of 5
Ian Cognito
इसके बाद वे पांच मिनटों तक बिना कुछ बोले बैठे रहे। वहां मौजूद ऑडियन्स उनके बर्ताव को देखकर हंसती जा रही थी। उन्होंने बताया- जब हम मंच पर गए और उसकी बांह छुई तो लगा वो अभी उठ कर धप्पा करने वाले हैं लेकिन फिर कुछ देर बीत जाने बाद एहसास हुआ कि हम गलत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ian Cognito
एम्बुलेंस मंगवाई गई लेकिन तब तक कॉग्निटो दुनिया छोड़ के जा चुके थे। इस त्रासदी पर बात करते हुए एंड्रयू बर्ड ने बताया कि कॉग्निटो इस शो के शुरू होने से पहले तक अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन उन्होंने स्टेज पर जाने की इच्छा जाहिर की। मुझे लग रहा था कि ये शो काफी जबरदस्त होने वाला है कि तभी ये सब हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
Ian Cognito
बर्ड ने बताया कॉग्निटो ने स्टेज पर ही अपनी सेहत को लेकर जोक मारते हुए कहा था मान लीजिए अभी मैं आप सबके सामने ही मर जाऊं लेकिन किसे पता था कि उनकी बात सच होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।