सब्सक्राइब करें

'मैन इन ब्लैक' एक्टर विल स्मिथ पहुंचे मां गंगा की शरण में, पूजा करते हुए तस्वीरें आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 07 Apr 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Hollywood actor Will Smith performing puja in Haridwar see pics
विल स्मिथ - फोटो : instagram

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने एक बार फिर से अपनी भारत यात्रा को याद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत की तस्वीरों को साझा किया है। गौरतलब है कि विल स्मिथ पिछले साल भारत की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने यहां की सभ्यता, संस्कृति और जीवन शैली करीब से देखने की कोशिश की।

Trending Videos
Hollywood actor Will Smith performing puja in Haridwar see pics
विल स्मिथ

विल स्मिथ ने एक नहीं कई फोटोज शेयर की हैं। जिनमें किसी में वह पूजा करते दिखाई दे रहे हैं तो किसी में पुजारी से बात करते हुए। इतना ही नहीं उन्होंने हरकी पौड़ी की फोटो भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood actor Will Smith performing puja in Haridwar see pics
विल स्मिथ
फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेरी दादी कहती थीं, "भगवान अनुभव के माध्यम से हमें सिखाते हैं"। भारत की यात्रा और रंगों का अनुभव करते हुए। यहां के लोगों और प्राकृतिक सुंदरता ने मेरी कला और दुनिया की सच्चाईयों के लिए एक नई समझ जागृत की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My Grandmother used to say, “God Teaches through Experience”. Traveling to India & Experiencing the colors, people and natural beauty has awakened a new understanding of myself, my Art & the Truths of the world.

A post shared by Will Smith (@willsmith) on

Hollywood actor Will Smith performing puja in Haridwar see pics
विल स्मिथ
पिछले साल वह श्राद्ध पक्ष की पितृमोक्ष अमावस्या पर हरकी पौड़ी पर विशेष गंगा पूजन और कनखल के महामृत्युंजय मंदिर में रुद्राभिषेक कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना कर चुके हैं।
विज्ञापन
Hollywood actor Will Smith performing puja in Haridwar see pics
विल स्मिथ
इन दिनों विल स्मिथ का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसे डॉयरेक्टर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ''स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का फेमस गाना राधा तेरी... पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed