{"_id":"5ca71777bdec2213fa1fba63","slug":"joker-is-a-fictional-character-who-appears-all-batman-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोकर: वो किरदार जो नफरत फैलाकर भी जीत ले गया ऑस्कर, इसके बिना अधूरी है बैटमैन की परिकल्पना","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जोकर: वो किरदार जो नफरत फैलाकर भी जीत ले गया ऑस्कर, इसके बिना अधूरी है बैटमैन की परिकल्पना
वॉर्नर ब्रदर्स की साइको थ्रिलर फिल्म 'जोकर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ये फिल्म डीसी कॉमिक के फेमस कैरेक्टर जोकर पर बनी है। जोकर एक ऐसा कैरेक्टर जिसने न सिर्फ हॉलीवुड में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी। डीसी कॉमिक ने जोकर की जो परिभाषा बताई उसके अनुसार वह एक क्रूर और खतरनाक किरदार है। उसका काम है अराजकता फैलाना। बॉलीवुड में जोकर ने जहां हंसाने का काम किया वहीं हॉलीवुड में इसका काम करने का अंदाज थोड़ा जुदा था।
2 of 6
जोकर
अपने आप को हर चीज से अलग रखकर सिर्फ अराजकता फैलाने की खासियत जोकर को सबसे बड़ा विलेन बनाती थी। जोकर पर जब फिल्म बनी तो दर्शक हक्के बक्के रह गए। निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने एक ऐसे कैरेक्टर को परदे पर उतारा जिसे अब तक कॉमिक्स में ही पढ़ा गया था। कोशिश कामयाब हुई। हालांकि बैटमैन की लगभग सभी फिल्मों में जोकर का किरदार दिखा। डीसी मूवीज सुपरहीरो के साथ-साथ अपने विलेन को भी उतनी ही प्रमुखता से पेश करती रही है। इसी के चलते Suicide Squad में जेरेड लेटो के शानदार 'जोकर' कैरेक्टर को ताबड़तोड़ तारीफें मिली थी।
3 of 6
जोकर
क्रिस्टोफर नोलन ने 1988 के ग्राफिक नॉवेल 'द जोक' और 1996 की 'द लॉन्ग हैलोवीन' को मिलाकर 'द डार्क नाइट' की कहानी लिखी। पहली बार जोकर का किरदार निभाने वाले हीथ लेजर ने इस किरदार के जरिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। जोकर के किरदार के लिए उन्होंने जितनी मेहनत की शायद कोई और नहीं कर पाता। फिल्म के लिए उन्होंने खुद ही मेकअप किया और जोकर की मानसिकता को समझने के लिए खुद को 43 दिनों तक एक होटल के कमरे में बंद रखा। हीथ को जोकर के रोल के लिए ऑस्कर अवार्ड भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जोकर
जोकर के बिना बैटमैन की परिकल्पना अधूरी सी लगती है। बैटमैन के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों के लिए जोकर सीधे तौर जिम्मेदार होता है। इसी वजह से वह बैटमैन का बहुत बड़ा दुश्मन है। बैटमैन श्रृंखला की अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी बैटमैन गॉथम सिटी की रक्षा करते हुए जुर्म के खिलाफ लड़ता नजर आता है।
विज्ञापन
5 of 6
जोकर
बैटमैन से लड़ाई में जब जोकर उसकी प्रेमिका को छत से लटका देता है। बैटमैन के 'उसे छोड़ दो' कहने पर वो उसे छत से छोड़ देता है और कहता है 'poor choice of words।' अब जरा इस सीन की कल्पना करिए। किस तरह न सिर्फ ताकत से बल्कि दिमाग से भी जोकर अच्छे-अच्छों को धूल चटा देता है। जोकर एक विलेन भर नहीं है। उसके किरदार में एक अलग तरह का करिश्मा छिपा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।