{"_id":"5ca445a8bdec22143d397de0","slug":"justin-bieber-and-hailey-bieber-troll-fans-with-fake-pregnancy-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जस्टिन बीबर ने फोटो पोस्ट कर पत्नी को बताया प्रेग्नेंट, यूजर्स बोले- 'गर्भावस्था मजाक नहीं है'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जस्टिन बीबर ने फोटो पोस्ट कर पत्नी को बताया प्रेग्नेंट, यूजर्स बोले- 'गर्भावस्था मजाक नहीं है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:12 AM IST
जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन ने फैंस के साथ कुछ ऐसा मजाक किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी आलोचना होने लगी। यूएसएटुडे डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर बिना शीर्षक वाले अल्ट्रासाउंड की एक तस्वीर शेयर की, जिससे संकेत मिला कि वह और उनकी पत्नी हेली बाल्डविन अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं।
बीबर का मजाक यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने हैली के उभरे पेट पर अपने हाथ को रखी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी पत्नी के साथ डॉक्टर्स भी खड़े हैं। ऐसा लग रहा था कि वह किसी अस्पताल में हैं। उन्होंने लिखा, 'अगर आपको यह लगता है तो आप अप्रैल फूल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
justin bieber
बीबर के ऐसा लिखते ही यूजर्स भड़क गए और उन्हें अविवेकशील करार दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गर्भावस्था मजाक का विषय नहीं है। कई यूजर्स ने बीबर को गर्भधारण नहीं कर पाने या बच्चे खो देने वाले दंपतियों के प्रति असंवेदनशील होने के लिए निशाना साधा।
4 of 5
Justin Bieber And Hailey Baldwin
हाल ही में खबर ये भी थी कि जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन के शादीशुदा संबंधों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक बीबर और उनकी पत्नी हैली को सार्वजनिक तौर पर बहस करते देखा गया था। कैलिफोर्निया के लगुना बीच पर एक पार्क में धूप में बैठे दोनों के बीच बातचीत में तनाव साफ नजर आ रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
Justin Bieber
हाल ही में बीबर ने ये खुलासा किया था कि वह तनाव की वजह से खुद को दुनिया से दूर महसूस कर रहे हैं और यही स्थिति उन्हें खाए जा रही है। उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा वापसी करता हूं इसलिए ज्यादा चिंतित नहीं हूं, केवल आप तक पहुंचने और आपसे मेरे लिए दुआ करने के लिए कहना चाहता हूं, भगवान पर भरोसा है और आपकी दुआएं रंग लाएंगी, शुक्रिया।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।