{"_id":"6757a4c6786bea94fa0f68b8","slug":"chris-evans-returns-to-the-marvel-cinematic-universe-in-avengers-doomsday-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chris Evans: एमसीयू में कैप्टन अमेरिका फेम क्रिस इवांस की वापसी, 'एवेंजर्स डूम्सडे' में नजर आएंगे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Chris Evans: एमसीयू में कैप्टन अमेरिका फेम क्रिस इवांस की वापसी, 'एवेंजर्स डूम्सडे' में नजर आएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:49 AM IST
सार
Chris Evans: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। इस यूनिवर्स की कई फिल्मों में नजर आ चुके क्रिस इवांस जल्द ही रूसो ब्रदर्स की 'एवेंजर्स डूम्सडे' में दिखेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस इवांस
- फोटो : इंस्टाग्राम@teamcevans
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिस इवांस मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) दमदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार वह जो और एंथनी रूसो के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' में नजर आएंगे।
2 of 6
क्रिस इवांस
- फोटो : इंस्टाग्राम@teamcevans
कैसा होगा क्रिस इवांस का किरदार?
हालांकि, फिल्म में क्रिस किस किरदार में होंगे यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों का कहना है कि एंथनी मैकी का सैम विल्सन कैरेक्टर भी इस फिल्म में कैप्टन अमेरिका के रूप में वापसी करेगा, जिसकी वजह से क्रिस इवांस के कैप्टन अमेरिका के कॉस्ट्यूम में दिखने की संभावना थोड़ा कम ही नजर आ रही है। फिर भी अगर वह फिल्म में क्रिस रोजर्स के रूप में वापसी करते हैं तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी।
3 of 6
क्रिस इवांस
- फोटो : इंस्टाग्राम@teamcevans
एमसीयू की फिल्म में हाल ही में आए थे नजर
हाल ही में क्रिस इवांस ने एमसीयू की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में एक विशिष्ट किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने अपने पुराने कैरेक्टर जॉनी स्टॉर्म को फिर से निभाया, जो 'फैंटास्टिक फोर' फिल्मों में उनका किरदार था। क्रिस इवांस का स्टीव रॉजर्स वाला कैरेक्टर आखिरी बार रूसो ब्रद्रर्स की निर्देशित फिल्म 'एवेंजर्स- एंडगेम' में दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : इंस्टाग्राम @robertdowneyjr
रॉबर्ट डाउनी जूनियर निभाएंगे यह किरदार
इससे पहले डेडलाइन की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रूसो ब्रदर्स इस फिल्म में कई एमसीयू के पुराने और पसंदीदा किरदारों की वापसी देखने को मिलेगी। जुलाई में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में जो जानकारी दी गई थी, उसके अनुसार, रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉ. डूम की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
क्रिस इवांस
- फोटो : इंस्टाग्राम@teamcevans
वापसी को लेकर क्रिस इवांस ने कही थी ये बात
इस फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी को लेकर क्रिस इवांस ने पहले ही स्पष्ट रूप से कहा था कि वह केवल एक मजबूत कारण के साथ ही एमसीयू में लौटेंगे। 'एवेंजर्स डूम्सडे' में 'फैंटास्टिक फोर' के नए सितारे पेड्रो पास्कल, जोसेफ क्विन, वनेसा किर्बी और एबोन मोस-बैकरेक भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।