सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड:वार्नर ब्रदर्स को क्रिस्टोफर नोलन का झटका, दूसरे स्टूडियो के साथ बनेगी परमाणु बम वैज्ञानिक पर फिल्म

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 11 Sep 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Christopher Nolans blow to Warner Bros a film on atomic bomb scientist to be made with another studio
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्रिस्टोफर नोलन, सिर्फ नाम ही काफी है। मौजूदा दौर के फिल्मकारों में जैक स्नाइडर और क्रिस्टोफर नोलन ही संभवत: ऐसे नाम हैं जिनकी फिल्मों के पूरी दुनिया के फिल्म दर्शक एक से दीवाने रहते हैं। क्रिस्टोफर की पिछली फिल्म ‘टेनेट’ कोरोना की पहली लहर के ठीक बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने तब सिर्फ अमेरिका में 430 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ये वही फिल्म है जिसमें क्रिस्टोफर ने एक असली जहाज शूटिंग के दौरान एक्शन सीन फिल्माते हुए उड़ा दिया था। अब वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर चुके हैं और उनकी ये फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिकों में से एक पर आधारित होगी। क्रिस्टोफर के अतीत और इस नई फिल्म के विषय को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सारे मीम्स भी बनने शुरू हो गए हैं।

Trending Videos
Christopher Nolans blow to Warner Bros a film on atomic bomb scientist to be made with another studio
क्रिस्टोफर नोलन पर वायरल मीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक मीम वायरल होना शुरू हुआ। इस मीम में क्रिस्टोफर नोलन की तस्वीर के नीचे लिखा है, ‘मैं अगली फिल्म में एक परमाणु बम फोड़ने जा रहा हूं।’ साथ में लगी एक दर्शक की तस्वीर के नीचे सवाल लिखा है, ‘कंप्यूटर ग्राफिक्स इमेजरी, राइट?’ अगली तस्वीर में क्रिस्टोफर चुप हैं और दर्शक का चेहरा उतरा हुआ है, इस सवाल के साथ, ‘राइट?’ मीम्स किसी भी सितारे या किसी विषय की लोकप्रियता का पहला पैमाना माने जाते हैं, इस लिहाज से क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म अभी से युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christopher Nolans blow to Warner Bros a film on atomic bomb scientist to be made with another studio
इनसेप्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘इनसेप्शन’, ‘द डार्क नाइट’, ‘इंटरस्टेलर’, ‘टेनेट’ जैसी फिल्मों के रचयिता क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म जानकारी के मुताबिक जे रॉबर्ट ओपनहाइमर पर आधारित है। ओपनहाइमर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विकसित किए गए परमाणु बम के आविष्कारकों में गिने जाते हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर हॉलीवुड की कुछ फिल्म निर्माण कंपनियों से बातचीत शुरू होने के बाद ही ये बात बाहर आई है।

Christopher Nolans blow to Warner Bros a film on atomic bomb scientist to be made with another studio
वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बताया जाता है कि क्रिस्टोफर नोलन अपनी अगली फिल्म अपने पंरपरागत स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स के अलावा किसी और स्टूडियो के साथ बनाना चाहते हैं। वार्नर ब्रदर्स ने अपनी तमाम फिल्मों को जब सिनेमाघरों और ओटीटी पर एक साथ रिलीज करने का फैसला किया था तो ये बात क्रिस्टोफर को ठीक नहीं लगी थी। क्रिस्टोफर सिनेमा का असली अनुभव सिनेमाघरों में ही मिलने के पक्षधर रहे हैं और हाल तक अपनी फिल्में डिजिटल कैमरों की बजाय पंरपरागत रील वाले कैमरों पर ही शूट करते रहे हैं।

विज्ञापन
Christopher Nolans blow to Warner Bros a film on atomic bomb scientist to be made with another studio
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूत्र बताते हैं कि क्रिस्टोफर नोलन की टीम के लोगों ने हाल ही में हॉलीवुड के कम से कम दो स्टूडियोज से उनकी अगली फिल्म के बारे में मुलाकात की है। फिल्म की पटकथा करीब करीब पूरी हो चुकी बताई जाती है और इस बार क्रिस्टोफर की टीम इस स्क्रिप्ट की सबसे ज्यादा निर्माण बोली लगाने वाली कंपनी के साथ फिल्म बनाने को इच्छुक दिख रही है। बताया जाता है कि इस फिल्म में नेटफ्लिक्स ने भी दिलचस्पी दिखाई है। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वह अपनी कुछ फिल्मों को पहले सिनेमाघरों में रिलीज करने के बारे में भी विचार कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed