{"_id":"62414a693eae2d22322ac458","slug":"deaf-actor-troy-kotsur-receives-oscar-2022-for-supporting-actor-at-coda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscars 2022: बधिर अभिनेता ट्रॉय कोटसर ने रचा इतिहास, CODA में सपोर्टिंग एक्टर के लिए मिला ऑस्कर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscars 2022: बधिर अभिनेता ट्रॉय कोटसर ने रचा इतिहास, CODA में सपोर्टिंग एक्टर के लिए मिला ऑस्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ट्रॉय कोटसर
- फोटो : इंस्टाग्राम @troykotsur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंटस्ट्री के सबसे बड़े और फेमस अवॉर्ड ऑस्कर का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में हुआ। 94वें अकेडमी अवॉर्ड में कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए गए हैं, लेकिन इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स के मंच से बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर में एक मूक बधिर अभिनेता ट्रॉय कोटसर के नाम की घोषणा होते ही थियेटर तालियों की आवाज से गूंज उठा। उन्हें ये अवॉर्ड ड्रामा कोडा में सपोर्टिंग भूमिका के लिए मिला। इस समारोह में उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया गया।
2 of 4
ट्रॉय कोटसर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रॉय बोल नहीं सकते इसलिए इसलिए उन्होंने इशारों में कहा- इस सफर में यहां तक पहुंचना शानदार है। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यहां हूं। उन्होंने आगे कहा कि ये अवॉर्ड मूक बधिर लोगों को और कोडा कम्युनिटी को समर्पित है। उन्होंने अपने होम टाउन, माता-पिता, भाई, पत्नी, बेटी को भी धन्यवाद कहा। ट्रॉय कोटसर की ऑस्कर लेने के बाद दी गई स्पीच भी चर्चा का विषय है।
3 of 4
ट्रॉय कोटसर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रॉय कोटसर ने कोडा में फ्रैंक रोसी का किरदार निभाया है, जिसका परिवार मछलियों का व्यापार करता है और उसे जलवायु परिवर्तन की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कोटसर ऑस्कर से पहले बाफ्टा और सैग अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मार्ली मैटलिन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि ऐसी पहली बार नहीं है जब किसी मूक बधिर अभिनेता ने ऑस्कर जीता हो। इससे पहले मार्ली मैटलिन ने 1986 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म चिल्ड्रन ऑफ ए लेसर गॉड में सारा नार्मन की भूमिका निभाई थी। मात्र 18 साल की आयु में उन्होंने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की कैटेगरी में ऑस्कर जीता था। वह ऑस्कर जीतने वाली पहली बधिर कलाकार थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।