Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Hollywood
›
'Doctor Strange In The Multiverse Of Madness' box office collection Day 2: Breaks 'Doctor Strange' lifetime collection record
{"_id":"62763c2ac44a96234f1be500","slug":"doctor-strange-in-the-multiverse-of-madness-box-office-collection-day-2-breaks-doctor-strange-lifetime-collection-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Doctor Strange 2 Collection Prediction: 'स्पाइडर-मैन नो वे होम' को नहीं पछाड़ पाई बेनेडिक्ट की फिल्म, दूसरे दिन हो सकती है इतनी कमाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Doctor Strange 2 Collection Prediction: 'स्पाइडर-मैन नो वे होम' को नहीं पछाड़ पाई बेनेडिक्ट की फिल्म, दूसरे दिन हो सकती है इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 07 May 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सन अभिनीत फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर तकरीबन 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को लेकर बीते कई हफ्तों से जबर्दस्त हाइप बनी हुई है। लेकिन 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' की कमाई टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' से लगभग 15 फीसदी कम रही है।
2 of 4
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चौथे स्थान पर पहुंची फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की सूची में 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' ने चौथा स्थान हासिल किया है। 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' अब 'एवेंजर्स: एंडगेम', 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' और 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी' से पीछे है।
3 of 4
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड
हालांकि 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' ने अपनी पिछली फिल्मों के कलेक्शन को मात दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में रिलीज हुई 'डॉक्टर स्ट्रेंज' फिल्म ने पहले दिन 2.61 करोड़ रुपये और भारत में कुल 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने अपने ओपनिंग डे पर ही 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट यह अनुमान लगा रहे हैं कि डॉक्टर स्ट्रेंज 2, अपने दूसरे दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अवतार 2, डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : social media
दिसंबर में होगा धमाल
'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के दौरान 'अवतार 2' के लिए लोगों का क्रेज देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी होने वाली है, जब जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।