{"_id":"5c8e4ec9bdec22140012ccf1","slug":"game-of-thrones-actress-emilia-clarke-says-i-do-not-regret-my-nude-scenes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए एमिलिया क्लार्क ने उतारे कपड़े, अब बोलीं- 'मुझे इसका पछतावा नहीं'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए एमिलिया क्लार्क ने उतारे कपड़े, अब बोलीं- 'मुझे इसका पछतावा नहीं'
टीवी चैनल एचबीओ के मशहूर ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' हमेशा से चर्चा में रही है। अब तक इस सीरीज के 7 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किए हैं। हाल ही में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
2 of 5
गेम ऑफ थ्रोन्स
इस शो में डेनेरियस टार्गेनियन का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क ने कहा है कि उन्हें GOT में न्यूड सीन्स करने का कोई अफसोस नहीं है। लोग हमेशा मुझसे न्यूड सीन्स को लेकर सवाल करते हैं लेकिन मेरा जवाब है मैं कभी कुछ नहीं बदलूंगी। आपको वो सीन देखना ही था क्योंकि उसे समझाया नहीं जा सकता था।
3 of 5
Emilia Clarke
हालांकि एमिलिया ने ये भी माना कि उन्हें चिंता थी कि इस शो में न्यूड दिखने के बाद उनकी छवि ऐसी ही बन जाएगी। एमिलिया ने बताया कि इसमें कोई सेक्स सीन नहीं था बस एक ऐसी महिला को न्यूड दिखाया गया था जो कि सशक्त है उसके कपड़े जल चुके हैं लेकिन बावजूद इसके मुझे ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Emilia Clarke
इससे पहले शो को लेकर एमिलिया क्लार्क ने कहा था "मुझे लगता है कि यह चौंकाने वाला होगा। यह काफी शानदार और बड़ा होगा। यह सभी को जानना चाहिए। हमें इसे फिल्माने में काफी समय लगा था। इस शो के अंतिम सीजन को देखकर लोग हैरान रह जाएंगे।"
विज्ञापन
5 of 5
Game Of Thrones
'गेम ऑफ थ्रोन्स' का आठवां और आखिरी सीजन 14 अप्रैल को दुनिया के सामने होगा। सीरीज के सीजन 8 में 6 एपिसोड होंगे। सीजन 8 को Miguel Sapochnik, डेविड नटर और डी.बी. वैसिस जैसे शानदार डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि दुनिया भर में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' किसी भी दूसरी सीरीज से ज्यादा लोकप्रिय है। 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' भारत में स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।