पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें Google पर क्यों ट्रेंड हो रहे हैं Friends Monica, Friends Ross, Ross Geller और Rachel Green

Fri, 20 Sep 2019 06:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 20 Sep 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Friends Monica Phoebe Buffay Ross Geller Rachel Green Friends Ross are Google Trending
फ्रेंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

मार्टा कॉफमैन (Marta Kauffman) और डेविड क्रेन (David Crane) द्वारा 22 सितंबर 1994 को एक टीवी शो शुरू किया गया था। शो का नाम है- 'फ्रेंड्स', इस टीवी शो ने सफलता के नए आयाम रच दिए और उसके बाद इस शो के कुल दस सीजन रिलीज हुए। इस शो को इस साल 25 वर्ष पूरे होने वाले हैं। ऐसे में गूगल ने भी इस शो को खास तरीके से ही याद किया है।

Friends Monica Phoebe Buffay Ross Geller Rachel Green Friends Ross are Google Trending
फ्रेंड्स में रॉस गेलर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल गूगल पर जब आप इस शो के किसी भी मुख्य किरदार के बारे में सर्च करेंगे तो न सिर्फ आपको उसकी जानकारी बल्कि साथ ही साथ उस किरदार की खासियत से भी रूबरू करवाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप गूगल पर रॉस गेलर (Ross Geller)सर्च करेंगे तो आपको दाहिने तरफ एक सोफा नजर आएगा। जब इस सोफे पर आप क्लिक करेंगे तो आपको रॉस की आवाज में ही पिवट (Pivot) सुनने को मिलेगा। वहीं जब आप बार बार सोफे पर क्लिक करें तो कुछ देर बाद सोफा टूट जाएगा और आपको रॉस की आवाज में सुनाई देगा- ओके, आई डोन्ट थिंक इट्स गौना पिवट एनीमोर (OK, I don't think it's gonna pivot anymore)।

Friends Monica Phoebe Buffay Ross Geller Rachel Green Friends Ross are Google Trending
फ्रेंड्स फीबी बुफे - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं जब आप इस शो के दूसरे किरदार फीबी बुफे (Phoebe Buffay) का नाम गूगल पर सर्च करोगे तो आपको दाहिने तरफ एक गिटार की तस्वीर देखने को मिलेगी। वहीं जब आप उस गिटार पर क्लिक करेंगे तो आपके स्क्रीन के सामने एक काली बिल्ली आ जाएगी जो फोइबे की आवाज में गाना गाते सुनाई देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friends Monica Phoebe Buffay Ross Geller Rachel Green Friends Ross are Google Trending
फ्रेंड्स- रेचल ग्रीन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो फ्रेंड्स के इन दो किरदारों के बाद जब आप रेचल ग्रीन (Rachel Green) गूगल पर सर्च करेंगे तो दाहिने तरफ आपको रेचल जैसा ही हेयरकट देखने को मिलेगा। जिसके बाद जब आप उस पर क्लिक करेंगे तो गूगल इमेजिस पर रेचल की फोटोज आपको देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
Friends Monica Phoebe Buffay Ross Geller Rachel Green Friends Ross are Google Trending
फ्रेंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ये शो 6 दोस्तों की कहानी है। इन दोस्तों  के नाम हैं - रेचल ग्रीन, मोनिका गेलर, फीबी बुफे, जोई, चैंडलर बिंग, रॉस गेलर। इन छह दोस्तों के अलावा आपको शो में गंथर नाम का किरदार भी देखने को मिलेगा। शो में आपको इन छह दोस्तों की हर दिन की जिंदगी, इनकी आपस की दोस्ती और लड़ाई झगड़े के साथ ही प्यार देखने को मिलेगा। फ्रेंड्स का आखिरी सीजन 2004 में आया था। वहीं हाल ही में इसके दोबारा शुरू होने की बात सामने आई थी लेकिन वो सिर्फ एक अफवाह रह गई थी।

पढ़ें: ग्रेजुएशन के बाद नौकरी ढूंढ़ रही थीं मिया खलीफा, फिर जानें क्यों एडल्ट स्टार बनने का लिया फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed