{"_id":"6238caa9d03af55c3c69cb40","slug":"harry-potter-fame-31-years-bonnie-wright-married-with-boyfriend-andrew-lococo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bonnie Wright Marriage: हैरी पॉटर फेम बोनी राइट ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Bonnie Wright Marriage: हैरी पॉटर फेम बोनी राइट ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
सार
हॉलीवुड की मशहूर सीरीज हैरी पॉटर में जिनी विज्ली के किरदार में नजर आईं हॉलीवुड अभिनेत्री बोनी राइट ने शादी रचा ली है। अभिनेत्री ने अपने लंबे रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड एंड्रीयू लोकोको के संग शादी कर ली है।
विज्ञापन
1 of 5
बोनी राइट, एंड्रीयू लोकोको
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की मशहूर सीरीज हैरी पॉटर में जिनी विज्ली के किरदार में नजर आईं हॉलीवुड अभिनेत्री बोनी राइट ने शादी रचा ली है। अभिनेत्री ने अपने लंबे रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड एंड्रीयू लोकोको के संग शादी कर ली है। इस बारे में बोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी। शेयर किए गए इस वीडियो में बोनी और उनके पति एंड्रीयू के हाथ नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों वीडियो में अपनी शादी की अंगूठियां फ्लॉन्ट करते भी नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
बोनी राइट, एंड्रीयू लोकोको
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए बोनी ने इस एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में लिखा, मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन, मेरे पति को शुक्रिया। इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने रविवार यानी 20 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड एंड्रीयू संग शादी की रस्में पूरी की। 31 वर्षीय अभिनेत्री बोनी राइट ने मशहूर हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी में जिनी विज्ली की भूमिका निभाने के बाद पहचान हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बोनी राइट, एंड्रीयू लोकोको
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री के शेयर किए गए इस पोस्ट में कपल पूल के पास समय बिताता नजर आ रहा है। साथ ही दोनों के हाथों में नजर आ रही शादी के अंगूठियां भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बोनी ने जहां नीले रंग के हीरे वाली अंगूठी पहनी हुई है, तो वहीं उनके पति वेडिंग बैंड पहने नजर आ रहे हैं।
4 of 5
बोनी राइट
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं उनके फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें इस खास दिन की बधाइयां देते भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस पोस्ट पर फिल्म हैरी पॉटर में उनके साथ नजर आए कई सह कलाकार भी कमेंट कर उन्हें जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बोनी राइट, जैमी कैंपबेल बोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
एंड्रीयू से पहले बोनी अपने हैरी पॉटर के एक को- एक्टर को डेट कर रही थी। अभिनेत्री ने साल 2011 में जैमी कैंपबेल बोवर को डेट करना शुरू किया था। हालांकि दोनों का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और एक साल बाद यानी 2012 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में एंड्रीयू को डेट करना शुरू किया और अपने 2 साल बाद उन्होंने अपने इस रिश्ते पर शादी की मुहर भी लगा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X