मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपरहीरो 'हॉक आई' उर्फ जेरेमी रेनर इस वक्त भारत भ्रमण पर हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजस्थान के अलवर की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेता बच्चों के साथ शाम का लुत्फ उठात नजर आ रहे हैं। बता दें कि जेरेमी रेनर ने 'थोर', 'द एवेंजर्स', 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन', 'एवेंजर्स: एंड गेम', 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी और हॉक आई' सहित मार्वल स्टूडियोज की कई सुपरहीरो फिल्मों में एवेंजर 'हॉक आई' की भूमिका निभाई है।
Hawk Eye in India: जेरेमी रेनर के इंस्टाग्राम पर अलवर की फोटो डालते ही हंगामा, फैंस बोले- 'वेलकम टू इंडिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता लिखते हैं, 'इस प्लैनेट पर लोगों और स्थानों की खोज करना, उनसे सीखना और उनसे प्रेरित होना जीवन का क्या बेहतरीन आशीर्वाद है!' वहीं जेरेमी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर्स उनका भारत में स्वागत कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हॉक आई को अलवर में क्रिकेट खेलते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है! राजस्थान में आपका स्वागत है हॉक आई'! वहीं अन्य ने कमेंट किया, 'पधारो म्हारे देस'।
अभिनेता द्वारा साझा की गई तस्वीर में जेरेमी रेनर, जिस स्थान पर राजस्थानी लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं, वह एक पुराने किले के परिसर जैसा प्रतीत हो रहा है, जिसके अंदर एक विशाल खेल मैदान है। वहीं 'हॉक आई' अपने क्रिकेट का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। सूरज ढलने वाला है और अभिनेता के साथ क्रिकेट खेलने वाले लड़के जेरेमी की पहचान से पूरी तरह अनजान हैं।
इस तस्वीर के तुरंत बाद, जेरेमी रेनर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर एक स्टार-रेटेड रिसॉर्ट की लग रही है। जेरेमी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "पृथ्वी के टोन और उस दृश्य कितना प्यारा है।"

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर भारत में क्या करने आए हैं। लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एवेंजर अभिनेता यहां छुट्टियां मनाने आए हैं।

कमेंट
कमेंट X