एल्टन जॉन ने माइकल को बताया मानसिक तौर से बीमार
जॉर्ज क्लूनी की ननद को जेल तो क्रिस्टीना का हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर आरोप, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर क्रिस्टीना एगुइलेरा का हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर आरोप
सिंगर क्रिस्टीना एगुइलेरा ने हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि इंडस्ट्री भेड़ियों से भरी हुई है। क्रिस्टीना ने कहा- जब पुरुषों द्वारा चलाए जा रहे बिजनेस में आप युवा होते हैं, तब आपको बातों का दूसरा बुरा पहलू देखने को मिलता है। इसके साथ ही आपको सुनने को मिलता है कि आदमी महिलाओं के बारे में कैसे बात करते हैं, वो कैसे मेरे ब्रेस्ट के बारे में बात करते हैं।'
जॉर्ज क्लूनी की ननद को जेल
जॉर्ज क्लूनी की ननद टाला अलमुद्दीन को सिंगापुर में नशे में गाड़ी चलाने के चलते तीन हफ्ते की जेल की सजा हुई है। इसके साथ ही उन पर 6400 डॉलर का फाइन भी लगाया गया है। वहीं जेल से बाहर आने के बाद उनको चार साल तक गाड़ी चलाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। बता दें कि रविवार को पुलिस ने टाला को गिरफ्तार किया था जब वो रेस्टोरेंट से घर की ओर जाते हुए नशे में धुत हालत में गाड़ी चला रही थीं।
मार्वेल की महिला वाली फिल्में
फिल्म सीरीज 'एवेंजर्स' में ब्लैक विडो का किरदार निभाने वालीं हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने मार्वल फिल्म्स को लेकर दिल की बात कही है। दरअसल सभी महिलाओं के किरदार वाली मार्वेल फिल्म पर स्कारलेट ने कहा कि मैं इसकी कोशिश में हूं और मुझे लगता है कि दर्शक भी यही चाहते हैं। हालांकि मैं तो जरूर ऐसा चाहती हूं। जब एक फिल्म में सभी दमदार महिलाएं आएंगी तो मजा आएगा, ये बहुत धमाकेदार होता।'
मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल पर बनेगी एनिमेटिड सीरीज
इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी पर एक एनिमेटिड सीरीज बनेगी। इस सीरीज का नाम 'स्काई ब्लू एकेडमी' होगा। इस सीरीज में क्लब के ट्रेनिंग एकेडमी को खासतौर पर दिखाया जाएगा। सीरीज में 26 एपिसोड होगें और हर एपिसोड 22 मिनट का होगा। इस बारे में अगस्त मीडिया होल्डिंग्स के फाउंडर ज्योतिरमॉय साहा ने कहा कि ये रिलेशनशिप के बारे में है, कि कैसे आप एक टीम की तरह खेलते हैं।

कमेंट
कमेंट X