हॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टाइन के बाद अब हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स टोबैक पर यौन शोषण का आरोप लगाया जा रहा है। खबर है कि उन्होंने 38 महिलाओं का यौन शोषण किया है। इन महिलाओं ने एक रिपोर्ट में अपने दुख को सबके सामने रखा है।
पढ़ेंः कनाडाई एक्ट्रेस के सामने बाथरूम में हॉलीवुड प्रोड्यूसर ने की थी शर्मनाक हरकत
लॉस ऐंजिलिस टाइम्स के मुताबिक, 72 वर्षीय डायरेक्टर ने उन महिलाओं का यौन शोषण किया जिन्हें उन्होंने काम पर रखा। इनमें वो महिलाएं भी थीं जिन्हें वो सड़क से काम दिलाने का नाम लेकर उठाकर लाए थे। कई महिलाओं ने दावा किया है कि निर्देशक ने उन्हें न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखा और उनसे संपर्क कर उन्हें स्टारडम का भरोसा दिलाया।
खबर में कहा गया कि महिलाओं के साथ अपनी मुलाकात के दौरान टोबैक मशहूर स्टार्स के साथ अपने यौन संबंधों की कहानियां सुनाता था और उनसे अपमानजनक और व्यक्तिगत सवाल भी पूछता था। इसके बाद वो उन लोगों के साथ अनुचित यौन व्यवहार करने लगता था।
पढ़ेंः मधुर भंडारकर ने पीएम मोदी के साथ अपलोड की फोटो, लोगों ने कसे ऐसे-ऐसे तंज
लॉस ऐंजिलिस टाइम्स ने जिन 38 महिलाओं का इंटरव्यू लिया है उनमें से किसी ने भी पुलिस से संपर्क नहीं किया था। टोबैक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिन महिलाओं का खबर में जिक्र है उनमें से किसी से भी वह कभी नहीं मिला। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि उन्हें डायबिटीज और दिल की बीमारी है जिसके लिए वो दवा लेते हैं। इस तरह का व्यवहार करना उनके लिए संभव ही नहीं है।
आपको बता दें कि टोबैक को वॉरेन बीएट्टी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'बगसी' के लिए साल 1991 में बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले की श्रेणी में अकादमी अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।