{"_id":"63073a5bde8732250641d941","slug":"hollywood-moives-aquaman-and-the-lost-kingdom-shazam-fury-of-the-gods-release-date-changed-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aquman 2: फिर बदली 'एक्वामैन 2' और 'शाजम! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स' की रिलीज डेट,अब इस दिन सिनेमाघरों में देंगी दस्तक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Aquman 2: फिर बदली 'एक्वामैन 2' और 'शाजम! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स' की रिलीज डेट,अब इस दिन सिनेमाघरों में देंगी दस्तक
हॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'एक्वामैन: द लॉस्ट किंगडम' अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। पिछले दिनों जहां इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को एम्बर हर्ड के कारण सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग का सामना करना पड़ा रहा था, वहीं अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने एक बार फिर 'एक्वामैन और शाजम' के सीक्वल की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।
2 of 4
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम
- फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स वान द्वारा निर्देशित 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' बहुप्रतीक्षित सुपर हीरो फिल्म का सीक्वल पहले 17 मार्च, 2023 को रिलीज होने वाला था। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए यह एलान किया है कि अब 'एक्वामैन 2' क्रिसमस 2023 पर रिलीज होगी। जेसन मोमोआ और एम्बर हर्ड अभिनीत यह फिल्म पहले इस साल क्रिसमस पर यानी 25 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने वाली थी। जिसे बाद में बदल कर 17 मार्च, 2023 कर दिया गया था। इस फिल्म के पहले पार्ट ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस हाई ग्रॉसर फिल्म के सीक्वल में जेसन मोमोआ अपने सुपरहीरो किरदार में वापसी करेंगे। उनके साथ ही पैट्रिक विल्सन और याह्या अब्दुल-मतीन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
3 of 4
शाजम! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स ने 'एक्वामैन 2' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए यह भी एलान किया है कि 'शाजम! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स' 17 मार्च, 2023 को रिलीज होगी। 'एक्वामैन 2' को मेकर्स ने इस साल रिलीज करने का फैसला जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के कारण बदल दिया था। 'एक्वामैन 2' के मेकर्स नहीं चाहते की उनकी फिल्म को 'अवतार 2' के कारण कोई भी नुकसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जेसन मोमोआ
- फोटो : सोशल मीडिया
'एक्वामैन' के अभिनेता का हुआ था एक्सीडेंट
पिछले दिनों आई खबर के मुताबिक 'एक्वामैन' फेम अभिनेता जेसन मोमोआ का एक्सीडेंट हो गया था। वह कैलिफोर्निया के ओल्ड तोपंगा रोड पर अपनी गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान उनके सामने एक मोटरसाइकिल आ गई और दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई थी। हालांकि, इस दौरान दोनों की ही किस्मत अच्छी रही, जो किसी को भी इस हादसे में गंभीर चोट नहीं आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।