पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर अपनी जमकर ब्रांडिंग कराते रहे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस साल के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स की दौड़ हार गए हैं। उनके साथ नेटफ्लिक्स ने स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास की ब्रांडिंग के लिए भी काफी मेहनत की थी, लेकिन उनको भी पुरस्कार हासिल नहीं हो सका। निर्देशक राम माधवानी को भी इन पुरस्कारों की घोषणा के साथ झटका लगा है उनकी सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज ‘आर्या’ नामांकन के बाद यहां कोई पुस्कार नहीं जीत पाई। टीवी सीरीज और ओटीटी सीरीज और इनके कलाकारों आदि को पुरस्कृत करने के लिए अमेरिका में हर साल इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स का एलान किया जाता है। इन पुरस्कारों में नामांकन और विजेताओं के चयन के लिए संबंधित भाषाओं के उन देशों में स्थित जानकारों से भी हर साल पुरस्कार चयन समिति फीडबैक लेती है।
International Emmy Awards 2021: कोई पुरस्कार नहीं जीत पाईं देसी वेब सीरीज, नवाज, वीर दास सब खाली हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क में सोमवार की रात हुए इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स को लेकर यहां भारत में पिछले तीन चार दिन से काफी हलचल देखी जा रही थी। नेटफ्लिक्स को बड़ी उम्मीदें थीं कि उनकी फिल्म ‘सीरियस मेन’ के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी कॉमेडी सीरीज ‘वीर दास फॉर इंडिया’ को इसमें पुरस्कार जरूर मिलेगा। इस जीत का जश्न मनाने के लिए नेटफ्लिक्स के तमाम दिग्गज अधिकारी भारत से कुछ पत्रकारों का एक दस्ता लेकर न्यूयॉर्क भी पहुंचे। लेकिन पुरस्कारों का एलान होते ही इन सबको मायूस होना पड़ा।
इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2021 कुल 16 श्रेणियों में बांटे गए। इन पुरस्कारों के लिए नामांकनों का एलान 23 सितंबर को ही कर दिया था। इनमें 24 देशों के 44 नामांकित सितारे शामिल रहे। भारत से इन पुरस्कारों में नामांकन पाने वालों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नामांकन मिला था जबकि वीर दास के शो को बेस्ट कॉमेडी शो की कैटेगरी में नामांकन मिला था। राम माधवानी का शो बेस्ट ड्रामा कैटेगरी में नामांकित हुआ। पिछले साल रिची मेहता के शो ‘दिल्ली क्राइम’ ने बेस्ट ड्रामा सीरीज का एमी पुरस्कार जीता था।
इस साल बेस्ट ड्रामा का इंटरनेशनल एमी पुरस्कार इजराइल में बनी सीरीज ‘तेहरान’ को मिला। सुष्मिता सेन स्टारर ‘आर्या’ को इसी सीरीज से मात मिली। वीर दास का शो ‘वीर दास: फॉर इंडिया’ फ्रांस के शो ‘कॉल माइ एजेंट सीजन 4’ से हारा। ‘कॉल माइ एजेंट’ का भारतीय संस्करण हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है। अगले साल इस शो के एमी पुरस्कारों में नामांकित होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
और, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मात मिली ब्रिटिश शो ‘देस’ में काम करने वाले डेविड टेनेंट से। डेविड इस पुरस्कार समारोह में पहुंच भी नहीं पाए क्योंकि वह स्कॉटलैंड में शूटिंग कर रहे थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जरूर न्यूयॉर्क में इस पुरस्कार को जीतने की उम्मीद में तीन चार दिन से डेरा डाला हुआ था। इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जीत उनके करियर के लिए काफी मायने रखती क्योंकि हाल ही में उन्होंने अब ओटीटी सीरीज न करने का एलान भी किया था।