फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Justin Bieber: जस्टिन बीबर के फैंस को लगने वाला है तगड़ा झटका, अब अक्टूबर में नहीं होगा प्रोग्राम!

Thu, 09 Jun 2022 12:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Justin Bieber postpone his upcoming North American Justice tour due to sickness
justin bieber - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के जाने-माने पॉप सिंगर्स में से एक जस्टिन बीबर ने पिछले दिनों पूरी दुनिया में फैले अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी थी। वह अपनी एल्बम 'जस्टिस' के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने निकलने वाले थे, जिसमें वह अलग-अलग देश में जाकर मंच पर तहलका मचाते हुए दिखाई देने वाले थे। इस खबर ने उनके सभी फैंस को बहुत उत्साहित कर दिया था। लेकिन अब इसी कॉन्सर्ट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन जस्टिन के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। पॉप स्टार ने अपना यह टूर आगे बढ़ा दिया है, जिसका मतलब उनके फैंस को कॉन्सर्ट के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। 

Justin Bieber postpone his upcoming North American Justice tour due to sickness
जस्टिन बीबर

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी 
जस्टिन बीबर ने 7 जून को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में शुरू होने वाले अपने उत्तर अमेरिकी जस्टिस टूर को शुरू होने से कुछ ही घंटों पहले स्थगित कर दिया है। इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है। गायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ यह खबर साझा करने के लिए निराशा जताते हुए इसका कारण भी बताया। बीबर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को बताया कि वह अपने टूर की डेट्स को आगे बढ़ा रहे हैं और लिखा, "विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह कह रहा हूं। मैंने बेहतर होने के लिए सब कुछ किया है, लेकिन मेरी बीमारी और बिगड़ रही है।" जस्टिन ने अपने नोट में बताया कि वह डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार ही अपने टूर की आगे की डेट्स फाइनल करेंगे। इतना सब बताने के बाद भी जस्टिन ने अपनी बीमारी के बारे में नहीं बताया। 
   

Justin Bieber postpone his upcoming North American Justice tour due to sickness
जस्टिन बीबर - फोटो : Twitter

पहले भी आगे बढ़ाई जा चुकी हैं डेट्स 
यह पहली बार नहीं है, जब जस्टिन बीबर के इस टूर को आगे बढ़ाया गया हो। इससे पहले भी कई बार टूर को कैंसिल कर आगे बढ़ाया जा चुका है। इसकी एक वजह साल 2020 में कोरोना महामारी बनी तो दूसरी बार खुद बीबर ही कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि, उन्होंने हाल ही में फरवरी और मार्च में यूके और यूरोप में अपने होने वाले कॉन्सर्ट्स में परफॉर्म किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Justin Bieber postpone his upcoming North American Justice tour due to sickness
जस्टिन बीबर

पांच साल बाद आने वाले थे भारत 
 इस खबर को सुन उनके भारतीय फैंस को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। वह इस टूर के चलते इसी साल 18 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले थे लेकिन अब ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है, जिसकी वजह से उनके फैंस का दिल टूट गया है। गौरतलब है इससे पहले जस्टिन साल 2017 में भारत आए थे।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed