सब्सक्राइब करें

Johnny Depp: गाड़ी-बंगला और बैंक बैलेंस, क्या नहीं है जॉनी डेप के पास, एक फिल्म की इतनी फीस, सपने में भी नहीं सोची होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
Johnny Depp Net Worth 150 million dollars lifestyle salary property cars and annual income full details in hindi
जाॅनी डेप की नेटवर्थ - फोटो : instagram/johnnydepp

हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर जॉनी डेप, पिछले काफी समय से अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ चल रहे विवादों के कारण सुर्खियों में थे। इसकी वजह से जो लोग भारत में उन्हें नहीं जानते थे, वो भी अब जॉनी को अच्छे से जानने और पहचानने लगे हैं। अपने दमदार अभिनय और जबरदस्त स्टाइल से फैंस के दिलों पर राज करने वाले जॉनी हाई प्रोफाइल केस में मिली इस जीत के बाद आज यानी 9 जून को अपना पहला जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर, प्रोड्यूसर और म्यूजिशियन जॉनी का जन्म 9 जून, 1963 को अमेरिका में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में आई टेलीविजन सीरीज '21 जंप स्ट्रीट' से की थी, लेकिन उन्हें विश्व स्तर पर पहचान साल 2003 में आई वॉल्ट डिजनी की फिल्म 'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन' से मिली थी। कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम कर चुके जॉनी ने दुनिया में इज्जत कमाने के साथ-साथ दौलत भी कमाई। वह एक फिल्म से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। उनके पास करोड़ो की संपत्ति है, जिसे सुन सभी के होश उड़ जाएंगे और एम्बर हर्ड के खिलाफ केस जीतने के बाद इसमें और वृद्धि देखने को मिली है। आइए जानते हैं मशहूर 'जैक स्पैरो' कितनी संपत्ति के मालिक हैं...    

Trending Videos
Johnny Depp Net Worth 150 million dollars lifestyle salary property cars and annual income full details in hindi
जाॅनी डेप - फोटो : instagram/johnnydepp

इतनी संपत्ति के मालिक है जॉनी 
पहले जहां लग रहा था कि इस केस से जॉनी के करियर, उनकी संपत्ति और उनकी छवि को काफी नुकसान होने वाला है, वहीं फैसला आने के बाद पूरा तक्ता ही पलट गया। इस केस से जॉनी को उल्टा फायदा ही हुआ है। उनकी नेटवर्थ में एम्बर हर्ड द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे से वृद्धि होने वाली है। वैसे यह मुआवजा मिलने से पहले भी जॉनी की संपत्ति बहुत ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनी डेप की नेट वर्थ कुल 150 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1163 करोड़ रुपये की है। इसके साथ ही उनके पास कई देशों में प्रॉपर्टी, करोड़ों की गाड़ियां, प्राइवेट जेट और प्राइवेट आईलैंड है। इन सबके साथ जॉनी डेप एक महाराजा जैसी लाइफस्टाइल जीते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp Net Worth 150 million dollars lifestyle salary property cars and annual income full details in hindi
जॉनी डेप - फोटो : Social media

फिल्मों के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़ 
जॉनी डेप अपनी मेहनत के दम पर अपना करियर स्थापित करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। वर्षों से अपने टैलेंट का जौहर दिखा रहे जॉनी एक फिल्म में काम करने के लिए  20 मिलियन डॉलर यानी 155 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने के अलावा जॉनी कई ब्रांड एंडोर्समेंट में काम करके भी मोटी कमाई करते हैं। डिटेल में फिल्म में ली गई उनकी फीस के बारे में बात करें तो, 'एलिस इन द वंडरलैंड' के लिए अभिनेता ने करीब 55 मिलियन डॉलर फीस ली थी। इसके अलावा 'फैंटास्टिक बीस्ट' फ्रैंचाइजी की फिल्मों में काम करने के लिए जॉनी इंस्टॉलमेंट में 16 मिलियन डॉलर ले रहे हैं।    

Johnny Depp Net Worth 150 million dollars lifestyle salary property cars and annual income full details in hindi
जॉनी डेप - फोटो : Social media

प्रॉपर्टी पर खर्च करते हैं करोड़ो रुपये
जॉनी को प्रॉपर्टीज खरीदने का बहुत शौक है। दुनियाभर में उनके पास ढेरों प्रॉपर्टीज हैं, जिनमें से उनका एक आलीशान बंगला भी है। जॉनी डेर के पास हॉलीवुड हिल्स में एक घर है। यह महल जैसा घर 7000 स्क्वायर फुट में बना हुआ है, जिसमें आठ कमरे और दस बाथरूप हैं। इसके अलावा उनके पास लॉस एंजलिस में पेंटहाउस है, जिसे उन्होंने 7.2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 55 करोड़ रुपये में खरीदा था। इतना ही नहीं फ्रांस में भी अभिनेता का एक घर है, जिसमें लगभग 14 बाथरूम, 15 बेडरूम और छह कॉटेज हैं।

विज्ञापन
Johnny Depp Net Worth 150 million dollars lifestyle salary property cars and annual income full details in hindi
जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

प्राइवेट आईलैंड के मालिक भी है जॉनी
इतने घर होने के साथ ही जॉनी के पास बहामास में अपना एक प्राइवेट आइलैंड भी है। 45 एकड़ के इस आइलैंड पर जॉनी की 156 फुट की एक यॉट खड़ी है, जिसका नाम 'वाजोलिरोजा' है। इतना ही नहीं जॉनी डेप के पास पहले केंटकी के लेक्सिंगटन में एक 41 एकड़ का हॉर्स रैंच भी हुआ करता था। इसे उन्होंने साल 2020 में 1.35 मिलियन यानी लगभग 9 करोड़ रुपये में बेच दिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed