सब्सक्राइब करें

Sologamy Based Movies and Series: क्या होता है 'सोलोगैमी' का मतलब, समझने के लिए देखें ये फिल्में और सीरीज  

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 08 Jun 2022 04:07 PM IST
सार

विदेश में इस विषय पर कई फिल्में और सीरीज भी बनी हैं। सोलोगैमी को समझने के लिए आप उन्हें देख सकते हैं। इन फिल्मों और सीरीज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Watch These Sologamy Based Movies and Web Series From I Me Wed to Rosa's Wedding
सोलोगैमी - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा समय में गुजरात की एक लड़की की बहुत चर्चा हो रही है, वजह है उसकी शादी। अब आप सोच रहे होंगे कि शादी में ऐसा क्या खास है जो चर्चा का विषय है। दरअसल, ये लड़की शादी तो करने जा रही है, लेकिन बिना दूल्हे के। चौंक गए न, लेकिन ये सच है। इस शादी में कोई दूल्हा नहीं है, सिर्फ दुल्हन है। 11 जून को 24 साल की क्षमा ये अजीब शादी खुद से शादी करने जा रही है। ऐसी शादी को 'सोलोगैमी' कहा जाता है। हालांकि पश्चिम देशों में ऐसा होता रहता है, लेकिन भारत में ये सोलोगैमी का पहला मामला है। विदेश में इस विषय पर कई फिल्में और सीरीज भी बनी हैं। सोलोगैमी को समझने के लिए आप उन्हें देख सकते हैं। इन फिल्मों और सीरीज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Watch These Sologamy Based Movies and Web Series From I Me Wed to Rosa's Wedding
आई मी वेड - फोटो : सोशल मीडिया

आई मी वेड
ये फिल्म एक इसाबेल डार्डन नाम की महिला पर आधारित है। इसाबेल अपने पार्टनर की तलाश में होती है। लेकिन बाद में जीवन में आए बदलाव और कुछ परिस्थितियों की वजह से वह खुद से शादी करने का फैसला लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch These Sologamy Based Movies and Web Series From I Me Wed to Rosa's Wedding
ग्लि glee - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लि
ग्लि क्लब के लोगों के जीवन पर  आधारित है, जो अपने-अपने तरीके से समाज के विभिन्न मुद्दों से निपटते हैं। ग्लि एक अमेरिकन म्यूजिकल कॉमेडी ड्रामा टीवी सीरीज है। ये सीरीज 2009 से 2015 तक अमेरिकी चैनल फॉक्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट हुई थी।

Watch These Sologamy Based Movies and Web Series From I Me Wed to Rosa's Wedding
रोजाज वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

रोजाज वेडिंग
रोजाज वेडिंग फिल्म के मुख्य किरदार रोजा पर आधारित है। रोजा एक ऐसी महिला है जो अपने काम के ड्रामे और परिवार के बीच फंसी होती है। बाद में वह खुद से शादी करके अपना जीवन जीने का फैसला लेती है। ये एक स्पेनिश कॉमेडी फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed