सब्सक्राइब करें

Johnny Depp Amber Heard: 'टिक टॉक' पर फैंस को शुक्रिया अदाकर फिर एम्बर के निशाने पर आए जॉनी, बोलीं-"आगे बढ़...."

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 08 Jun 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Johnny depp Amber heard: Actor Joins Tiktok and shares a video thanking fans for their support
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक जॉनी डेप बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। उनके और पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के बीच चल रहे मानहानि मुकदमे के चलते काफी समय से उनका नाम देश-विदेश की मीडिया में उछल रहा है। एम्बर हर्ड द्वारा पेश की गई तमाम दलीलों और लगाए गए आरोपों के बाद भी कोर्ट ने जॉनी को निर्दोष करार दिया, जिसके बाद से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वह अलग-अलग तरह से अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं और साथ ही अपने फैंस द्वारा दिए गए सपोर्ट के लिए धन्यवाद कह रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर जॉनी ने अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जॉनी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड अपने आप को इसपर कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। 

Trending Videos
Johnny depp Amber heard: Actor Joins Tiktok and shares a video thanking fans for their support
जाॅनी डेप की नेटवर्थ - फोटो : instagram/johnnydepp

'टिक टॉक' पर आए जॉनी 
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड के साथ चली लंबी कानूनी लड़ाई जीतने के बाद जश्न मना रहे हैं। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए वह लगातार सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं, जहां वह अपने फैंस और जूरी को धन्यवाद करते थक नहीं रहे। हाल ही में जॉनी ने यह हाई प्रोफाइल केस जीतने के बाद एक भारतीय रेस्टोरेंट का रुख किया था, जहां उन्होंने तकरीबन 48 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। अब अपने जश्न को आगे बढ़ाते हुए जॉनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'टिक टॉक' से जुड़ गए हैं। जहां उन्होंने अपने फैंस को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोफाइल बनने के 24 घंटों से भी कम में टिक टॉक पर उनके चार मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny depp Amber heard: Actor Joins Tiktok and shares a video thanking fans for their support
जॉनी डेप - फोटो : Social media

यहां देखिए वीडियो
टिक टॉक पर वीडियो साझा करने के बाद जॉनी डेप ने यही वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया। वीडियो साझा करते हुए अभिनेता लिखते हैं, "मेरे सबसे कीमती, वफादार और अटूट फैंस के लिए। हम हर जगह एक साथ रहे हैं, हमने सब कुछ एक साथ देखा है। हम एक साथ एक ही रास्ते पर चले हैं। हमने एक साथ सही काम भी किया, क्योंकि आप लोग मेरी परवाह करते थे।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जॉनी ने अपने फैंस को बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का हिंट दे दिया। जॉनी ने लिखा,"और अब, हम सब एक साथ आगे भी बढ़ेंगे। आप हमेशा की तरह मेरे साथ हैं और एक बार फिर मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं। धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और साथ ही आपका सम्मान भी करता हूं।" वीडियो में जॉनी अपने फैंस की तरह हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Johnny Depp (@johnnydepp)

Johnny depp Amber heard: Actor Joins Tiktok and shares a video thanking fans for their support
जॉनी डेप - फोटो : Social media

फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन 
जॉनी का इतना प्यार देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, वह लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "वेलकम बैक कैप्टन।" तो दूसरे ने अपना सपोर्ट दिखाते हुए कमेंट किया, "हम हमेशा आपका समर्थन करेंगे सर।" एक अन्य ने लिखा, " मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि आप आगे बड़े पर्दे पर कौन से किरदार निभाते हैं।" बता दें कि जूरी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जॉनी को निर्दोष पाते हुए एम्बर हर्ड के खिलाफ फैसला सुनाया था। इसके साथ ही कोर्ट ने एम्बर पर 15 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था। 

विज्ञापन
Johnny depp Amber heard: Actor Joins Tiktok and shares a video thanking fans for their support
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media

एम्बर हर्ड ने किया रिएक्ट 
केस में मिली करारी हार के बाद भी एम्बर हर्ड बार-बार जॉनी डेप पर कमेंट करने से जरा भी गुरेज नहीं कर रही हैं। टिक टॉक पर जॉनी डेप के डेब्यू और अभिनेता ने आगे बढ़ने की बात पर एम्बर ने तंज कसा है। तंज कसते हुए एम्बर के एक करीबी ने उनकी तरफ से कहा, "जैसा-जैसे जॉनी डेप आगे बढ़ रहे हैं, महिलाओं के अधिकार पीछे की ओर बढ़ते जा रहा हैं। कोर्ट के इस फैसले ने घरेलू हिंसा से पीड़ित होने वाली महिलाओं को संदेश दिया है कि इसके खिलाफ खड़े होने और बोलने से डरो।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed