कान्ये वेस्ट अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जो हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। कान्ये की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहा है, वो कहते हैं न नाम के साथ बदनाम भी आती है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह विवादों के किंग हैं क्योंकि उनका नाम आए दिन किसी न किसी विवाद से जुड़ता ही रहता है। आज यह अमेरिकी रैपर और फैशन डिजाइनर अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज इस मौके पर हम आपको कान्ये के विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं। उनके दिए बयानों से लेकर पूर्व पत्नी किम कार्दशियन के साथ रिश्ते तक उनकी हर विवादित चीज को आपके सामने पेश करने जा रहे हैं।
Kanye West Controversies: विवादों की दुनिया के किंग हैं कान्ये वेस्ट, स्टेज पर पहुंच ले चुकें हैं टेलर स्विफ्ट से पंगा
'गुलामी' करना एक चॉइस थी
कान्ये का दिया यह बयान इस लिस्ट में सबसे पहले होना चाहिए क्योंकि यह यकीनन उनके मुंह से निकली सबसे बुरी बात है। एक इंटरव्यू में कान्ये ने गुलामा/ स्लेवरी के बारे में कहा था,"जब आप 400 साल तक गुलामी के बारे में सुनते हैं। तो गुलामी करना एक ऑप्शन लगने लगता है।" कान्ये के इस बयान ने ट्विटर पर एक आग सी भड़का दी थी। उनके इस बयान ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। जब कान्ये को एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ ज्यादा बोल दिया, तब कान्ये ने सामने आकर अपनी बात को समझाने की कोशिश की थी।
कान्ये vs टेलर स्विफ्ट
यह सबसे बड़े, सबसे विवादास्पद झगड़ों में से एक है, जो उस रात से चल रहा है जब कान्ये साल 2009 में एक अवॉर्ड शो के मंच पर गए और टेलर के हाथ से माइक छीन लिया था। कान्ये ने स्टेज पर जाकर टेलर से माइक छीनते हुए यह बयान दिया था कि आप नहीं असल में बियॉन्से इस अवॉर्ड की विजेता हैं। तब से इन दोनों सेलिब्रिटीज के बीच झगड़ा चल रहा है। कान्ये ने इसे इतना आगे बढ़ाया है कि यह ईमानदारी से टेलर के प्रति उत्पीड़न की सीमा है।
'फेमस' वीडियो
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है कान्ये का कुख्यात वीडियो, जिसका नाम असल में 'फेमस' है। कान्ये के साल 2016 में आए 'फेमस' वीडियो पर इतना विवाद हुआ था कि नेटिजन्स आज भी इसके बारे में बात करते हैं। इस कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो में 12 सेलेब्स एक साथ न्यूड लेटे थे, जिनमें खुद कान्ये और उनकी पूर्व पत्नी किम भी थीं। इस वीडियो में दिखाए गए दर्शयों के साथ-साथ इसके बोल भी विवादों में रहे थे, जिसमें टेलर स्विफ्ट से लेकर जॉर्ज बुश, रिहाना, क्रिस ब्राउन तक कई बड़ी और नामी सेलेब्रिटीज की धज्जियां उड़ाई गई है।
जॉर्ज बुश पर साधा निशाना
अमेरिका हमेशा से ही रंगभेद का शिकार रहा है। ऐसे में अगर कोई बड़ा सेलिब्रिटी रंगभेद के ऊपर टिप्पणी कर दे, तो इसका वहां के लोगों पर क्या असर होगा यह सोचना ज्यादा मुश्किल नहीं है। ऐसे ही सेलेब्रिटी में कान्ये वेस्ट का नाम भी शामिल है। साल 2005 में कान्ये ने जॉर्ज बुश (उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति) पर निशाना साधते हुए कहा था,"जॉर्ज बुश को काले लोगों की चिंता नहीं है।" इस पर बहुत विवाद हुआ था , जिसके बाद उन्होंने दोबारा मीडिया के सामने आकर अपने आप को समझाने की कोशिश की थी।