{"_id":"5ed66633d4c1162fbc75ba0d","slug":"korean-film-council-reduce-sixty-percent-tick-price-in-south-korea-due-to-coronavirus-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुबई के बाद अब यहां भी लॉकडाउन के बाद खुले सिनेमाघर, दर्शकों को लुभाने के लिए चलाई जा रही यह स्कीम","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दुबई के बाद अब यहां भी लॉकडाउन के बाद खुले सिनेमाघर, दर्शकों को लुभाने के लिए चलाई जा रही यह स्कीम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एस्केप फ्रॉम प्रिटोरिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन के बाद अब दक्षिण कोरिया में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो चले हैं। स्थिति को काबू में आता देख वहां की सरकारों ने लोगों के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों को भी खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, सिनेमाघरों के खुल जाने के बाद भी फिल्में देखने के लिए दर्शक आने के लिए तैयार नहीं हैं।
2 of 5
सिनेमा हॉल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दर्शकों को फुसलाने के लिए कोरियन फिल्म काउंसिल ने 60 फीसदी तक टिकटों के दाम गिरावट करके बेचना शुरू कर दिया है। पिछले सोमवार से चला यह सिलसिला अब आगे आने वाले लगभग तीन हफ्ते तक जारी रहेगा। कोरिया के किसी भी प्रमुख सिनेमाघर या फिर किसी ऑपरेटर से अगर कोई दर्शक टिकट खरीदता है तो उसे 60 फीसद की सब्सिडी देने के लिए एक कूपन दिया जाता है।
3 of 5
सिनेमा हॉल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरिया के जानी-मानी सिनेमाघर कंपनियां सीजे-सीजीवी, लोट्टी सिनेमा और मेगाबॉक्स की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह ऑफर हर एक व्यक्ति के लिए हफ्ते में दो बार के लिए ही मान्य है। इसके अलावा कुछ इंडिपेंडेंट ऑपरेटर हर व्यक्ति को यह सुविधा हफ्ते में चार बार के हिसाब से दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ग्रेटेस्ट शोमैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब से कोरियन सिनेमाघर सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य संबंधी दूसरी सुरक्षा के दिशा निर्देशों के साथ खोले गए हैं तब से कोरिया फिल्म काउंसिल ने दर्शकों की संख्या में बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट दर्ज की है। इसका नुकसान सिर्फ स्थानीय ऑपरेटर ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े हॉलीवुड स्टूडियोज और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म कंपनियां भी उठा रही हैं। कोरिया को दुनिया भर में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के हिसाब से पांचवां सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस बाजार माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
अंडरवाटर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मौजूदा हालात को देखते हुए कोरिया के फिल्म वितरक बड़ी फिल्मों को रिलीज करने से कतरा रहे हैं। फिलहाल के लिए वहां छोटे बजट की फिल्में और पहले रिलीज हो चुकी फिल्मों को ही सिनेमाघरों में चलाया जा रहा है। फॉक्स की जबरदस्त कमाई करने वाली फिल्म 'अंडरवाटर' को फिर से कोरिया के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। यह फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी जिसने उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा 'द ग्रेटेस्ट शोमैन' और 'एस्केप फ्रॉम प्रीटोरिया' जैसी फिल्में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले दुबई में बीते बुधवार से सिनमाघर खुलने शुरू हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।