{"_id":"630bb800165b254dba02a8da","slug":"michael-jackson-birthday-know-untold-facts-about-king-of-pop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Michael Jackson: माइकल जैक्सन को बचपन से थी संगीत में रुचि, भाई के पॉप ग्रुप से की थी करियर की शुरुआत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Michael Jackson: माइकल जैक्सन को बचपन से थी संगीत में रुचि, भाई के पॉप ग्रुप से की थी करियर की शुरुआत
किंग ऑफ पॉप के नाम से पुकारे जाने वाले माइकल जैक्सन पूरी दुनिया में अपने सिंगिंग और डांस की वजह से मशहूर थे। उनका जन्म 29 अगस्त 1958 में अमेरिका के इंडियाना प्रांत में हुआ था। बचपन से संगीत का शौक रखने वाले माइकल ने अपने करियर की शुरुआत भाई के पॉप ग्रुप से की थी। आज उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताएंगे।
2 of 4
माइकल जैक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से थी संगीत में रुचि
माइकल को बचपन से भी संगीत से बेहद लगावा था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही टैम्बोरिन और बौंगा बजाना शुरु कर दिया था। इसके बाद वह अपने भाई के म्यूजिकल ग्रुप से जुड़ गए और धीरे-धीरे लोगों के बीच पहचाने जाने लगे। इस बीच म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। साल 1971 में एक गायक के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।
अपने गानों और स्टेप्स से लोगों के दिलों पर राज करने वाले माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। साल 1994 में उन्होंने लिसा मेरी प्रिसले को हमसफर चुना लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक टिक न सकी और दो साल बाद दोनों की राहें अलग हो गई। इस बाद उन्होंने अपनी नर्स डेबी रोव से शादी की जिससे उनके बच्चे भी हैं लेकिन ये शादी भी दो साल बाद टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
माइकल जैक्सन
- फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
लुक्स की वजह से हमेशा रहे चर्चा में
माइकल जैक्सन अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में आ जाते थे। उन्होंने कई बार अच्छा दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। इसके लिए उनकी आलोचना भी खूब हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने त्वचा का रंग बदलने के लिए भी सर्जरी कराई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जैक्सन 150 वर्षों तक जीना चाहते थे जिसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन बेड पर सोते थे। कहा जाता है कि लोगों से हाथ मिलाने से पहले वह दस्ताने पहना करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।