{"_id":"676eaf3e79011014cb0c4d2d","slug":"mufasa-box-office-collection-day-8-perform-better-known-total-collection-day-wise-2024-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mufasa Collection Day 8: मुफासा में बरकरार दर्शकों की रुचि, जानिए 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Mufasa Collection Day 8: मुफासा में बरकरार दर्शकों की रुचि, जानिए 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 27 Dec 2024 07:25 PM IST
सार
शाहरुख खान की आवाज से सजी ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शाहरुख ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है लेकिन फिल्म देश में सभी भाषाओं में अच्छा कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का खुमार चढ़ा हुआ है। यह फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। पुष्पा की इस आंधी में ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भी अच्छा कलेक्शन बटोर रही है। जानिए, ‘मुफासा द लॉयन किंग’ के 8वें दिन का कलेक्शन, क्या रहा?
2 of 5
फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग'
- फोटो : इंस्टाग्राम-@disney
तीन करोड़ रहा कलेक्शन
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने आठवें दिन लगभग 3.81 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कलेक्शन, सभी भाषाओं को मिलाकर है। हफ्ते भर बाद भी इतना कलेक्शन करना किसी हॉलीवुड डब फिल्म के लिए बड़ी बात है। इसकी वजह यही है कि फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ की कहानी दर्शकों को बांधकर रखती है, इसमें ऑडियंस की रुचि लगातार बनी रहती है।
3 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
हफ्ते भर का कलेक्शन
फिल्म ‘मुफासा द लायन किंग’ के हफ्ते भर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह कुल 74.25 करोड़ रुपये है। शुक्रवार यानी 27 दिसंबर को भी इस फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी (हिंदी वर्जन) 11.74 फीसदी थी।
100 करोड़ क्लब में जल्द होगी शामिल
जिस तरह से 'मुफासा द लायन किंग' भारत में कमाई कर रही है, उससे लगता है कि जल्द यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी। इस फिल्म के सामने तो हिंदी फिल्म ‘बेबी जॉन’ भी टिक नहीं पा रही है। जबकि इसमें सलमान खान ने कैमियो तक किया है।
शनिवार-रविवार का होगा फायदा
शुक्रवार को 'मुफासा द लायन किंग' ने अच्छा कलेक्शन किया है। शनिवार और रविवार को फिर से छुट्टी है तो इस बात का फायदा फिल्म को होगा, क्योंकि इस फिल्म की ऑडियंस बच्चे हैं तो वे अपने पैरेंट्स के साथ वीकएंड पर फिल्म देखने जरूर आएंगे। ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने ‘जोकर 2’ और ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों को कलेक्शन के मामले में भारत में पीछे छोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।