अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार जेरेड लेटो ने 102 मंजिला एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। ऑस्कर विजेता अभिनेता ने अपने बैंड के आगामी दौरे को प्रमोट करने के लिए यह असाधारण चुनौती स्वीकार की थी।
Jared Leto: संगीतकार जेरेड लेटो ने किया खतरनाक स्टंट, 102 मंजिला इमारत पर चढ़ने का वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपलब्धि हासिल करने के बाद उन्होंने पत्रकारों के साथ साझा किया कि उन्होंने लंबे समय से इस लक्ष्य को पूरा करने और मार्च से सितंबर 2024 तक निर्धारित अपने आगामी विश्व दौरे से पहले अपने बैंड, थर्टी सेकेंड्स टू मार्स के लिए चर्चा पैदा करने के लिए यह चुनौती स्वीकार की थी।
लेटो ने कहा, "यह इमारत उन सभी चीजों का प्रमाण है, जिसे हम अपना दिमाग लगाकर कर सकते हैं। यह काफी हद तक हमारे सबसे हालिया एल्बम, 'इट्स द एंड ऑफ द वर्ल्ड, बट इट्स अ ब्यूटीफुल डे' के पीछे की प्रेरणा है।'' लेटो ने कहा कि स्टंट करने का अनुभव अविश्वसनीय, लेकिन चुनौतीपूर्ण था। इसे पूरा करने में अभिनेता को चोटें भी आईं। उन्होंने कटने और उंगलियों पर खून भी दिखाया।
In 1933, King Kong climbed the Empire State Building.
In 2023, @JaredLeto took his place. pic.twitter.com/W0CTuZ6rQL
उन्होंने कहा, "हमने इट्स द एंड ऑफ द वर्ल्ड, बट इट्स ए ब्यूटीफुल डे नाम का एक एल्बम निकाला है। इसलिए यह दौरे के जश्न में था और आप जानते हैं कि हम उन चीजों को कर रहे हैं जो आप करने की इच्छा रखते हैं।"
लेटो ने इस सप्ताह की यात्रा के बाद अलग-अलग स्थानों पर और चढ़ाई करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, "मैं योसेमाइट में बहुत समय बिताता हूं, इसलिए यह एक विशेष जगह है और वहां बहुत सी चीजें हैं जो मैं करना चाहता हूं, लेकिन मुझे शहरों में इमारतों पर चढ़ना पसंद है; यह वास्तव में एक मजेदार चीज है।"
Vidya Balan: इस कारण घर से निकलने में असहज महसूस करने लगी थीं विद्या, खराब पोशाक को लेकर मिला था पुरस्कार