फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड की अभिनेत्री ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, इस वजह से जताई चिंता

Sat, 30 Nov 2019 09:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 30 Nov 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
pamela anderson written a letter to pm narendra modi
पीएम मोदी और पामेला एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने प्रदूषण के चलते भारत के हालातों पर चिंता जताई है। साथ ही पामेला ने पीएम मोदी से शाकाहारी खाने को बढ़ावा देने की अपील की है। दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि 'यहां रहने वाले हर जीव के लिए मैं परेशान हूं। मुझे लोगों के साथ-साथ जानवरों की भी चिंता है जो चेहरे पर मास्क नहीं लगा सकते।'

pamela anderson written a letter to pm narendra modi
pamela anderson - फोटो : file photo

'बिग बॉस' की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकीं पामेला एंडरसन ने पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) की ओर से पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। पामेला ने कहा कि आपसे आग्रह है कि सभी सरकारी बैठकों और इवेंट्स में केवल शाकाहारी खाना परोसा जाना सुनिश्चित किया जाए।

pamela anderson written a letter to pm narendra modi
pamela anderson - फोटो : file photo

पामेला ने पीएम मोदी से कहा कि 'डेयरी प्रोडक्ट्स को हटाकर सोया प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। मीट और ऐसे ही जानवरों से जुड़े प्रोडक्ट्स पर बैन लगा देना चाहिए, खासकर सरकारी इवेंट्स और बैठकों के दौरान।' 'बेवाच' फेम अभिनेत्री ने कहा कि 'ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण बहुत गंभीर समस्या है। हम इस पर और देरी नहीं कर सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
pamela anderson written a letter to pm narendra modi
पामेला एंडरसन - फोटो : social media

पामेला ने एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा कि '2050 तक 36 करोड़ भारतीय बदलते वातावरण से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। यही नहीं वर्ल्ड बैंक के मुताबिक 2030 तक 40 प्रतिशत भारतीयों के पास पीने के लिए साफ पानी नहीं होगा। अगले साल ही करीब 21 भारतीय शहरों का ग्राउंडवाटर जीरो हो सकता है।'

विज्ञापन
pamela anderson written a letter to pm narendra modi
pamela anderson - फोटो : file photo

चिट्ठी में पामेला ने न्यूजीलैंड, चीन और जर्मनी जैसे देशों का हवाला भी दिया। उन्होंने लिखा कि 'भारत को इन देशों के रास्तों पर चलना चाहिए जहां हर सरकारी आयोजन में मीट के इस्तेमाल पर बैन है।' 52 वर्षीय अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप दिखाएं कि भारत उनके बराबर या उनसे अधिक श्रेष्ठ है।'

बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए ये 5 स्टार किड, कुछ तो सालों से नहीं आ रहे नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed