{"_id":"67516c81e33e3d5c8705f26b","slug":"pirates-of-the-caribbean-6-new-update-johnny-depp-might-return-as-captain-jack-sparrow-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pirates of the Caribbean 6: 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6' पर आया बड़ा अपडेट, क्या होने जा रही जॉनी डेप की वापसी?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Pirates of the Caribbean 6: 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6' पर आया बड़ा अपडेट, क्या होने जा रही जॉनी डेप की वापसी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:36 PM IST
सार
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6 को लेकर अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन जॉनी डेप की वापसी की संभावनाएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। आइए आपको फिल्म से जुड़े बड़े अपडेट के बारे में बताते हैं....
विज्ञापन
1 of 5
जॉनी डेप
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। चर्चा है कि जॉनी डेप अपने कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका में वापसी कर सकते हैं। इस साल की शुरुआत में निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने कहा था कि यह छठी फिल्म लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का रिबूट होगी। हालांकि, हाल की घटनाओं से यह संकेत मिलता है कि जॉनी डेप के शामिल होने का अभी भी संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं।
2 of 5
जॉनी डेप
- फोटो : यूट्यूब
पूरी तरह बंद नहीं हुए रास्ते
रिपोर्ट्स के अनुसार डिज्नी ने अभी तक जॉनी डेप से उनकी भूमिका फिर से निभाने के लिए आधिकारिक रूप से संपर्क नहीं किया है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उनकी वापसी के रास्ते पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक ब्रुकहाइमर स्क्रिप्ट के दो अलग-अलग संस्करण पर काम कर रहे हैं।
3 of 5
जॉनी डेप
- फोटो : यूट्यूब
उम्मीदें अब भी जिंदा
इनमें से एक संस्करण ऐसा है, जिसमें जॉनी डेप को शामिल किया जा सकता है, अगर वे और डिज्नी अपने पिछले मतभेदों को सुलझाने में सफल होते हैं। सूत्रों ने बताया कि "कुछ भी अभी खारिज नहीं किया जा सकता है।" यानी इस पर फैसला अभी बाकी है और जॉनी डेप और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉनी डेप
- फोटो : यूट्यूब
ब्रुकहाइमर- जॉनी डेप की मुलाकात से शुरू हुईं अटकलें
इस साल की शुरुआत में ब्रुकहाइमर को जॉनी डेप से मुलाकात करते हुए देखा गया था, जिससे अभिनेता की वापसी को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, जॉनी डेप के हालिया कानूनी विवादों और सार्वजनिक विवादों को देखते हुए डिज्नी इस मामले पर सतर्क रुख अपनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।