{"_id":"59b25f7c4f1c1be27f8b4f53","slug":"priyanka-chopra-reveals-there-was-a-time-when-filmmakers-dropped-her-from-quantico","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा को 'क्वांटिको' से 'बाहर का रास्ता' दिखाने की थी तैयारी!","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा को 'क्वांटिको' से 'बाहर का रास्ता' दिखाने की थी तैयारी!
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 08 Sep 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra, Qauntico
- फोटो : File Pic
एफबीआई एजेंट के तौर पर अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में अपना जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा को एक समय प्रोजेक्ट से बाहर निकालने की तैयारी हो चुकी थी। ये बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने कही। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड करियर के बारे में बात की।
Trending Videos
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि क्वांटिको के लेखक ने उन्हें देखते हुए भूमिका नहीं लिखी थी। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैंने जो भूमिका निभाई, वो एक आम एफबीआई एजेंट को देखते हुए लिखी गई थी। लेखक को ये अंदाजा भी नहीं था कि इस प्रोजेक्ट से मैं जुड़ सकती हूं। मेरे जुड़ने के बाद स्क्रिप्ट को लेकर काफी बहस हुई थी। मेरी अलग पहचान है। मैं भारतीय मूल की हूं। इस वजह से एक समय ऐसा आ गया था, जब शो के निर्माताओं ने मुझे बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली थी। आगे जानें, प्रियंका ने क्या कहा...
ईशा गुप्ता के बाद प्रियंका चोपड़ा ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, देखें PHOTOS
ईशा गुप्ता के बाद प्रियंका चोपड़ा ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, देखें PHOTOS
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने कहा कि मुझे शुरुआत में इस रोल के लिए इसलिए कहा गया, क्योंकि मैं अमेरिकी नहीं थी। मैं जब तक अमेरिका नहीं पहुंची थी, तबतक मामले की गंभीरता को नहीं समझ पाई थी। उन्होंने बताया कि ये रोल किसी इंडियन लड़की को ध्यान में रखकर नहीं लिखा गया था।
फेयरनेस क्रीम का ऐड करने पर प्रियंका का बयान, 'आज भी होता है पछतावा'
फेयरनेस क्रीम का ऐड करने पर प्रियंका का बयान, 'आज भी होता है पछतावा'
प्रियंका चोपड़ा
अमेरिकी टीवी चैनल एबीसी पर आने वाले शो की तीसरी कड़ी की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के दौरान निर्माताओं ने उन्हें ड्रॉप करने की तैयारी कर ली थी। ये अलग सोच की वजह से थी। मैं उनके आईडिया से सहमत नहीं थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बॉलीवुड की शानदार फिल्मों के बारे में भी बात की, जिसमें 'फैशन' और 'मैरी कॉम' प्रमुख हैं। आगे जानें, प्रियंका ने अमेरिकी लोगों के सामने बॉलीवुड के लिए क्या कुछ कहा...
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने 'फैशन' फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड फिल्मों में लड़कियां शराब नहीं पीती, न ही स्मोक करती हैं। ये सच्चाई है। पर मैंने इस बने-बनाए रूल को तोड़ दिया। अब मैं अपनी जेनरेशन में लड़कियों के लिए अलग पहचान रखती हूं। प्रियंका ने 'मैरीकॉम' को लेकर भी अपनी राय रखी...
